सीता अग्नि परीक्षा (Sita's Fire Test)
This blog
is in English too.
अस्वीकरण: यह लेख लिखने से पहले मैंने "रामायण
अनरिवील्ड" पुस्तक
को पढ़ा, अमी गणात्रा जी के पॉडकास्ट देखे और २१ नोट्स के यूट्यूब चलचित्र देखे। यह लेख
लिखने से पहले मैंने ऋषि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण
को भी पढ़ा।
(Disclaimer:
I am writing this blog after reading the book "Ramayan Unrevealed",
watching podcast of Ami Ganatra and watching YouTube channel 21Notes. After
watching and reading these I also read Ramayan written by Rishi Valmiki before
writing this blog.)
इस विषय पर
चर्चा करने से पहले हमें रामायण के विषय में कुछ बातें समझनी होंगी। जब हम श्री राम
के जीवन की किसी विशेष घटना पर चर्चा करें तो उस चर्चा का आधार क्या होना चाहिए? यह
प्रश्न इसलिए आवश्यक है क्योंकि हम श्री राम को अनेक ग्रंथों से जानते हैं जिनमें ऋषि
वाल्मीकि कृत रामायण और गोस्वामी
तुलसीदास जी कृत रामचरितमानस
प्रमुख हैं। परंतु श्री राम के जीवन की विशिष्ट घटनाओं को समझने के लिए वाल्मीकि कृत
रामायण को ही आधार मानना चाहिए क्योंकि यह श्री राम के जीवन का चित्रण करने
वाला प्राचीनतम्
और पहला ग्रंथ है । बाकी
सभी ग्रंथ रामायण के आधार पर ही रचे गए पुनः कथन है जो कि स्वयं में महान् हैं परंतु भक्ति भाव और सामाजिक परिस्थितियों
के अनुरूप इनमें कुछ कुछ भेद हैं। इसीलिए रामायण जी को पढ़ना और समझना अति आवश्यक है।
(Before
going into the topic, we need to understand a few things about Ramayan. When we
discuss any specific incident of Shree Ram's life, what should be the basis of
that discussion? This question is relevant because we know Shree Ram through
many epics, mainly Rishi Valmiki's Ramayan and Goswami Tulsidas Ji's
Ramcharitmanas. But only Rishi Valmiki's Ramayan should be considered for
understanding any specific incident of Shree Ram's life because Ramayan is the
ancient and the very first description of Shree Ram. Ramcharitmanas and other
creations are the retellings of Ramayan and are fantastic but have differences
here and there based on the devotional emotion and social situations during the
time of creation. That’s why reading and understanding Ramayan is very
important.)
कुछ लोगों को
प्रश्न उठाने की आदत तो होती है, परंतु किसी भी तर्क को यह कहकर अस्वीकार कर देते हैं
कि ये कहानियाँ काल्पनिक हैं। ऐसे लोगों
को इस प्रसंग पर प्रश्न करने का कोई अधिकार नहीं है। बल्कि मैं पूछता हूँ - क्या कछुए
और खरगोश की कहानी वास्तविक है या काल्पनिक है? यह एक कल्पना ही तो है! परंतु फिर भी
यह बच्चों को पढ़ाई जाती है क्योंकि इससे एक सुन्दर सीख मिलती है। इसी तरह श्री राम
को काल्पनिक मानने वाले के लिए भी श्री राम के चरित्र और रामायण को जानना आवश्यक है
क्योंकि इसमें जीवन को सकारात्मक दिशा देने की अपार शक्ति है।
(Some
people have the habit of raising questions, but they reject justifications
stating these stories as imagination. Such people don't have the right to ask questions
about controversial incidents. Rather I ask - Is the tortoise and rabbit story
real or imagination? It's an imagination! But still it’s taught to kids simply
because it gives a beautiful teaching. Similarly, even if someone considers
Shree Ram an imagination, still it is important to know about Shree Ram's
character from Ramayan because it has immense power to give positive direction
to one's life.)
अब हम अपने
विषय पर चलते हैं - सीता अग्नि परीक्षा। इस घटना के आधार पर श्री राम के विषय में कुछ
लोग निष्कर्ष निकालते हैं कि वे नारी विरोधी थे। सिर्फ
एक घटना के आधार पर यह निष्कर्ष निकालना सही नहीं है। आइए हम कुछ ऐसी घटनाओं को देखते
हैं जो महिलाओं के प्रति श्री राम के सम्मान को दर्शाता है।
(Now we
shall turn towards our topic - Sita's Fire Test. Based on this incident people
conclude that Shree Ram was anti-feminist. Drawing such conclusions based just on
one incident is not the right thing to do. Let's go through some of the
incidents which showcase the respect Shree Ram had for the feminine.)
जब छोटी आयु
के श्री राम ऋषि विश्वामित्र जी के साथ उनके आश्रम की ओर यात्रा कर रहे थे, उस समय
उनका सामना ताड़का नाम की राक्षसी से हुआ। शुरूवात में उस राक्षसी से लड़ते समय वे
सिर्फ उससे बचाव कर रहे थे, उसे मार नहीं रहे थे क्योंकि वह एक नारी थी। उस समय विश्वामित्र
जी ने श्री राम को यह ज्ञान दिया - एक राजा को अपनी प्रजा की सुख और समृद्धि के लिए
अनुचित लगने वाले कार्य को भी करने से हिचकिचाना नहीं चाहिए। (विश्वामित्र जी के इस
कथन का सन्दर्भ मैं इस लेख में आगे फिर लूंगा।) विश्वामित्र जी की इस सीख के मिलने
पर ही श्री राम ने उस राक्षसी का वध किया।
(When
Shree Ram, in his young age, was travelling with Rishi Vishwamitra to his
hermitage, he was faced with a female demon named Tadaka. In the fight with Tadaka
initially Shree Ram was only defending against her and not kill her because she
was a female. At that time Vishwamitra Ji taught Shree Ram that the king, for
the sake of happiness and welfare of his people, should not hesitate to do even
an unpleasant seeming act. And then Shree Ram killed Tataka. (I will refer to
this statement of Vishwamitra Ji further in this blog again.) Only after
listening to this statement from Vishwamitra Ji, Shree Ram killed that demon.
एक सर्वाधिक
चर्चित घटना है माता अहिल्या की जिसे गहराई से समझना आवश्यक है। तुलसीदास जी वर्णित
करते है कि माता अहिल्या एक पत्थर की शिला के रूप में थीं जो श्री राम के चरण स्पर्श से मानव रूप में
आती हैं। परंतु ऋषि वाल्मीकि
जी माता अहिल्या को एक महान तपस्विनी के रूप में वर्णित करते हैं और बताते हैं कि श्री
राम ने उनके चरण छूकर उनका आशीष प्राप्त किया।
(There is a
famous incident of Mata Ahilya which needs a deeper understanding. Tulsidas Ji describes
a stone form of Mata Ahilya who takes human form after Shree Ram touched his
feet to her, but Rishi Valmiki describes Mata Ahilya as a great ascetic and
Shree Ram touches her feet to take her blessings.)
हम माता कैकयी
के प्रसंग को तो जानते ही हैं। माता कैकयी के ही कहने पर श्री राम को १४ वर्षों
का वनवास मिला और श्री राम ने उसे बिना किसी विरोध के स्वीकार किया। पूरी रामायण में
श्री राम ने कहीं भी माता कैकयी को अपशब्द नहीं कहे, न ही उनपर क्रोध किया। बल्कि उन्होंने लक्ष्मण और भरत को माता का सदा
सम्मान करने को और उनका ध्यान रखने को ही कहा।
(We all
know the story of Mata Kaikeyi. It was Mata Kaikeyi who asked for Shree Ram's
exile of 14 years and Shree Ram accepted it without opposing it. In the entire
Ramayan, Shree Ram nowhere abuses Mata Kaikeyi or shows anger for her. Rather
he would always advise Lakshman and Bharat to respect her and take care of
her.)
अब हमें कुछ
ऐसे प्रसंग देखने चाहिए जिससे हमें श्री राम और माँ सीता के प्रेम का दर्शन हो। जब
श्री राम ने माँ सीता को अपने वनवास का समाचार सुनाया तब माँ ने उनके साथ वनवास करने
का आग्रह किया। उनके आग्रह पर श्री राम ने उन्हें वनवासी जीवन की कठिनाइयों का वर्णन
किया और उनसे महलों में ही रहने का आग्रह किया। इसपर माँ सीता को क्रोध आ गया और उनके
पुनः आग्रह करने पर श्री राम उनके साथ चलने को मान गए। पाठकों, जब आप इस प्रसंग को
पूरा पढ़ेंगे तब आप इसमें माँ सीता के चरित्र में दृढ़ता और श्री राम के चरित्र में
सौम्यता का दर्शन करेंगे। अगर श्री राम माँ सीता से प्रेम और उनका सम्मान न करते होते
तो यह घटना ऐसे नहीं घटित होती, श्री राम ने आदेश दिया होता और माँ सीता ने उस आदेश
का पालन किया होता।
(Now we
shall look into some incidents which show the love and affection between Shree
Ram and Maa Sita. When Shree Ram for the first time told Maa Sita about the
news of exile, she requested to join him to the jungle. At her request Shree
Ram told her about the hardships of jungle life and requested her to stay in
the palace. At this Maa Sita got angry and again insisted on accompanying him
to jungle and then Shree Ram agreed to her. Readers, when you read this entire
episode, you will find the glimpse of the powerful character of Maa Sita and
soft and loving character of Shree Ram. If Shree Ram won't have respected and
loved Maa Sita then this incident won't have even happened, Shree Ram would
just have given orders and Maa Sita would have to act according to it.)
वनवास के समय
ऐसे कई प्रसंग हैं जिसमें श्री राम माँ सीता को बताते हैं कि जब वे उनके साथ हैं तब
उन्हें अयोध्या के राज्य की या स्वर्ग पाने की भी इच्छा नहीं है।
(During
their exile, there are multiple incidents where Shree Ram tells Maa Sita that
he doesn't desire the Ayodhya's throne or even the heavens when she is beside
him.)
जब रावण ने
माँ सीता का हरण किया तब श्री राम इतने दुखी हुए कि उन्होंने माँ सीता के न मिलने पर
पूरी धरती को विदीर्ण करने की प्रतिज्ञा करली। वे इतने दुःखी थे कि माँ सीता के बिना
अब वे जीना नहीं चाहते थे। माँ सीता के अपहरण के समय वहाँ जंगल में श्री राम और लक्ष्मण
के अतिरिक्त और कोई नहीं था और उन्हें नहीं पता था कि अपहरण किसने किया और माँ सीता
को कहाँ ले गया। उस समय उनके पास न तो कोई सेना थी और न ही वे शत्रु के विषय में कुछ
जानते थे। ऐसी परिस्तिथि में बहुत सरल था कि श्री राम माँ सीता की खोज का विचार त्यागकर
अयोध्या वापस जाते और किसी और से दूसरा विवाह करते। परंतु श्री राम ने हार नहीं मानी
और माँ सीता की खोज आरम्भ की, उनके लिए युद्ध लड़ा और रावण का वध किया। उन्होंने यह सब किया सिर्फ
अपनी पत्नी के लिए।
(When
Ravan kidnapped Maa Sita, Shree Ram was so distressed that he took a vow to
torn apart the earth itself if Maa Sita is not found. He was so distressed that
he didn't even want to live anymore without Maa Sita. At the time of Maa Sita's
kidnapping, it was only Shree Ram and Lakshman there in the jungle and they
didn't know who did the kidnapping and where was Maa Sita taken. They didn't
have any army with them, nor did they know the enemy they were up against.
Shree Ram could have easily given up, returned to Ayodhya, maybe married
someone else. But he didn't give up and started searching for her, fought a war
for her and killed Ravan to free her. He did all this only for the sake of his
wife.)
इन सभी उदाहरणों
के माध्यम से मुझे आशा है कि मैं यह समझाने में सक्षम हुआ हूँ कि श्री राम माँ सीता
से कितना प्रेम करते थे और वे किसी भी महिला का कितना सम्मान करते थे। अब माँ सीता
की अग्नि परीक्षा की घटना पर चर्चा करते हैं और देखते हैं कि ऋषि वाल्मीकि जी इसका
वर्णन कैसे करते हैं। जब रावण मारा गया और युद्ध समाप्त हो गया और इतने महीनों के बाद
माँ सीता से पुनः मिलने का सुनहरा क्षण आया, उस समय श्री राम ने विभीषण को आदेश दिया
कि सीता को स्नान कराकर, सुंदर वस्त्र और आभूषण पहनाकर पालकी में बिठाकर ले आओ। यह
आदेश अपने आप में विचित्र था क्योंकि स्नान, वस्त्र और आभूषण से क्या अन्तर पड़ता है
और वे तुरंत जाकर उनसे क्यों नहीं मिले? और फिर उन्होंने अपने अंगरक्षकों को भी डाँटा
जो लोगों को उस स्थान के पास नहीं जाने दे रहे थे जहां श्री राम और माँ सीता मिलने
वाले थे। इतने महीनों से विलग रहने के बाद श्री राम माँ सीता से सार्वजनिक स्थान पर
क्यों मिलना चाहते थे? उन्होंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि यह न केवल पति-पत्नी के मिलन
का अवसर था, बल्कि एक भावी रानी का अपनी प्रजा से मिलन का भी अवसर था (यद्यपि यह घटना
लंका में वानरों और लंकावासियों के बीच घटित हुई थी, किन्तु अयोध्या के लोगों को भी
वानरों के माध्यम से इस घटना के बारे में पता चलेगा इसलिए यहाँ मैंने 'अपनी प्रजा'
शब्द का प्रयोग किया।) जब श्री राम के आदेशानुसार माँ सीता वहाँ आईं, तब श्री राम ने
उनसे कहा - 'तुम्हारा अपहरण करने वाला रावण मारा गया है। अब तुम स्वतंत्र हो और जहां
चाहो जा सकती हो, जिसके साथ चाहो रह सकती हो। लेकिन मैं तुम्हें स्वीकार नहीं कर सकता,
क्योंकि अब तुम्हारा चरित्र संदेहास्पद है। जैसे नेत्रों का रोगी प्रकाश को ठीक से
नहीं देख पाता, वैसे ही मैं तुम्हारे चरित्र की पवित्रता नहीं देख पा रहा हूं। मैंने
रावण को इसलिए मारा, ताकि रघुकुल की वीरता निर्विवादित रहे।' (मैंने पहले बताया है
कि किस प्रकार श्री राम ने माँ सीता के प्रेम के लिए युद्ध लड़ा और रावण का वध किया।
लेकिन यहाँ वे माँ सीता को क्रोधित करने के लिए ऐसे वचन कह रहे हैं।) श्री राम के ये
वचन सुनकर माँ सीता क्रोधित हो गईं और बोलीं - 'मेरे पति के द्वारा ही त्याग दिए जाने
पर अब मुझे जीने का कोई अर्थ नहीं दिखता' और उन्होंने लक्ष्मण को अग्नि कुंड तैयार
करने का आदेश दिया। (यहाँ ध्यान देने वाली एक महत्वपूर्ण बात यह है कि श्री राम ने
अग्नि परीक्षा या किसी भी तरह की परीक्षा की मांग नहीं की थी और माँ सीता ने अपना जीवन
अग्नि में भस्म होकर त्याग देने का निर्णय स्वयं किया।) लक्ष्मण इस तरह के आदेश से
आश्चर्यचकित थे लेकिन श्री राम ने उन्हें माँ सीता के आदेशानुसार कृत्य करने का संकेत दिया। अग्नि कुण्ड तैयार
किया गया और माँ सीता क्रोधित होकर अग्नि में कूद गईं। ऐसा वर्णन है कि उस समय श्री
राम की आँखों में आँसू थे और उनका मन व्यथित था। (अगर उन्हें माँ सीता पर भरोसा नहीं
होता और उनसे प्रेम नहीं होता, तो उनकी आँखों में आँसू क्यों होते और वे व्यथित क्यों होते!) यह
सुनकर और देखकर वहाँ एकत्रित पूरा जन समुदाय रोने लगा और माँ सीता को इस तरह खोने के
दुःख में डूब गया। उसी समय अग्नि देव अग्नि कुण्ड से माँ सीता को साथ लेकर, जो अग्नि
से अछूती रहीं, प्रकट हुए। यह देखकर सभी माँ सीता को वापस पाकर बहुत खुश हुए परंतु
अग्नि देव ने श्री राम से पूछा - 'वे माँ सीता पर विश्वास क्यों नहीं कर सके और ऐसा
दुर्भाग्यपूर्ण कृत्य कैसे होने देते रहे?' यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण प्रश्न था और
आज तक पूछा जाता है, जबकि श्री राम ने इसका उत्तर उसी समय दे दिया था। श्री राम ने
उत्तर दिया - 'मुझे सीता के चरित्र के विषय में लेशमात्र भी संदेह नहीं है क्योंकि
मैं जानता हूँ कि एक क्षण के लिए भी उनके हृदय में मेरे अतिरिक्त और किसी पुरुष के
विषय में विचार भी नहीं आता। लेकिन लोक निंदा के भय से मुझे ऐसा करना पड़ा' और वे इस
घटना को इस प्रकार घटित होने देने के लिए लज्जित हुए।
(Through
all these examples I am hopeful that I am able to convince how much Shree Ram
loved Maa Sita and how much he respected any women. Now let's discuss the
incident of Maa Sita's fire test and see how Rishi Valmiki describes it. When
Ravan was killed and the war had ended and the golden moment of meeting Maa
Sita after so many months arrived, at that time Shree Ram ordered Vibhishan to
get Sita bathed and clothed with beautiful clothes and jewelry and bring her in
a palanquin. This order was weird because how does bath, clothes and jewels
matter and why didn't he just go and meet her right away? And then he also
scolded his bodyguards who were not letting common people come near the place
where Shree Ram and Maa Sita were about to meet. Why did Shree Ram want to meet
Maa Sita in public after so many months of separation? He did this because it
was not only the occasion of husband and wife meeting but also a future queen
meeting her people (though this incident happened in Lanka among the vanaras
and Lanka's people, but people of Ayodhya will also get to know about the
incident through the vanaras. That's why I use the term 'her people'.) When Maa
Sita came there as per Shree Ram's order, Shree Ram spoke to her - 'Ravan, who
kidnapped you, has been killed. You are free now and go anywhere you wish to
go, live with anyone you want to live with. But I cannot accept you because
your character is under question now. Like eye diseased person is not able to
see the light properly, I am not able to see the purity of your character. I
killed Ravan so that the valor of Raghukul shall remain unquestioned.' (I have
previously described how Shree Ram fought the war and killed Ravan for the love
of Maa Sita. But here he is saying these words to provoke Maa Sita.) Hearing
these words of Shree Ram Maa Sita got furious and said - 'I see no point of
living anymore now that my husband has abandoned me', and she ordered Lakshman
to prepare a fire pit. (An important point to note here is that Shree Ram
didn't demand fire test or any test for that matter and Maa Sita herself decided
to give up her life by jumping into the fire.) The Lakshman was stunned at such
an order, but Shree Ram gave him a cue to play along and do what Sita is asking
for. The fire pit was prepared and Maa Sita angrily jumped into the fire. It is
described that at that time Shree Ram had tears in his eyes and was distressed
at his heart. (If he hadn’t trusted Maa Sita and hadn't loved her, why would he
have tears in his eyes and why would he be distressed!) Hearing and seeing what
had happened everyone there cried and was in distress to lose Maa Sita like
this. At that time, Agni Dev appeared from the fire pit with Maa Sita,
untouched by fire. Seeing this everyone becomes very happy to have Maa Sita back,
but Agni Dev asked Shree Ram - 'How can he not trust Maa Sita and let such an
unfortunate act happen?' This was a very important question and asked till date
even when Shree Ram had answered it right then. Shree Ram replied - 'I have not
even an iota of doubt about the character of Sita as I know that not even for a
moment, she would have thought of any man except of me. But I had to do this
due to the fear of public criticism' and he felt ashamed for letting this
incident unfold like this because of him.)
अब प्रश्न यह
उठता है कि श्री राम को जनता की आलोचना का भय क्यों था? यहाँ मैं ऋषि विश्वामित्र जी
की शिक्षा का संदर्भ लूँगा कि - प्रजा के सुख और कल्याण के लिए राजा को अप्रिय लगने
वाले कार्य भी करने में संकोच नहीं करना चाहिए। राजा के लिए प्रजा के कल्याण से बढ़कर
कुछ भी नहीं है। राजा का कर्तव्य सदा ही पति के कर्तव्य या किसी अन्य कर्तव्य से अधिक
महत्वपूर्ण होता है और इसलिए हमें इस घटना को राज धर्म के संदर्भ में देखना चाहिए,
न कि नारीवाद के संदर्भ में। जब श्री राम माँ सीता के चरित्र पर संदेह व्यक्त कर रहे
थे, तब वे अपनी प्रजा के मन में अपनी रानी के प्रति उठने वाले संभावित संदेह को व्यक्त
कर रहे थे। एक राजा और रानी के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण है कि प्रजा उनपर अपना अटूट
विश्वास रखे और यदि जनता के अविश्वास की संभावना है तो उसका समूल निवारण करें। माँ
सीता केवल श्री राम की पत्नी नहीं थीं, वे प्रजा की भावी रानी भी थीं और इसलिए यह महत्वपूर्ण
था कि प्रजा उन्हें बिना किसी संदेह के अपनी रानी के रूप में स्वीकार कर सके। और इस
प्रकार श्री राम ने अविश्वास के संभावित कारण को उजागर किया और माँ सीता को इसका निवारण
करने का अवसर दिया।
(Now the
question arises, why was Shree Ram afraid of public criticism? Here I will take
reference to Rishi Vishwamitra's teachings that for the happiness and welfare
of people a king should not hesitate in doing even an unpleasant seeming act.
There is nothing paramount than the welfare of people for a king. A king's duty
always takes precedence over a husband's duty or any other duty for that matter
and thus we need to see this incident from the context of Raj Dharm (King's
Duties) and not from the context of Feminism. When Shree Ram was questioning
the character of Maa Sita, as a to be king he was expressing a very possible
doubt that the common people might have for their to be queen. For a king and a
queen, it is very important that the public puts their unwavering trust in them
and if there is the possibility of public distrust then that should be resolved
once and for all. Maa Sita was not just the wife of Shree Ram, she was also to
be the queen of the people and thus it was important that the people should be
able to accept her as their queen without any doubt. And thus, Shree Ram
exposed the reason for possible distrust and gave Maa Sita a chance to resolve
it.)
पाठकों, इस विषय पर चर्चा करते समय मुझे कुछ टिप्पणियाँ और प्रश्न मिले, जिन पर मैं यहाँ चर्चा करना चाहूँगा। वे थे - यदि रामायण जी आम जनमानस के लिए लिखी गई हैं, तो इसमें पतियों के लिए भी शिक्षाएँ क्यों नहीं हैं, शिक्षाएँ जैसे कि 'पति को हमेशा अपनी पत्नी का साथ देना चाहिए'? एक आम व्यक्ति के लिए राजधर्म जानने की क्या आवश्यकता? इसके उत्तर में मैं यह कहूंगा, 'पति को अपनी पत्नी का साथ देना चाहिए', यह विचार इसलिए विकसित हुआ है क्योंकि सामान्यतः महिलाएँ स्वयं को अबला और पुरुषों पर आश्रित मानती आयी हैं। इसके विपरीत रामायण जी में कई ऐसी महिलाओं के उदाहरण हैं जो समर्थ और सक्षम थी और किसी पर निर्भर तो बिल्कुल भी नहीं थीं। उन्होंने कई अवसरों पर धर्म और न्याय के आधार पर अपने पतियों की आलोचना भी की है। रामायण जी में आपको महिला सशक्तिकरण पर विशेष रूप से चर्चा नहीं मिलेगी क्योंकि महिलाएँ पहले से ही सशक्त थी और मुझे किसी ऐसी घटना का वर्णन याद नहीं आता जहाँ एक महिला का सिर्फ उसके महिला होने के कारण उपहास किया गया हो। और एक महिला के साथ अपनी सीमा पार करने वाले रावण को अंत में मरना ही पड़ा। अगर हम पति-पत्नी के संबंध के विषय में बात करें तो ऐसी असंख्य घटनाएँ हैं जो श्री राम और माता सीता के बीच एक दूसरे के प्रति परस्पर प्रेम और सम्मान को दर्शाती हैं और पति-पत्नी के धर्म की शिक्षा देती हैं। केवल एक घटना के आधार पर जहाँ दो धर्मों में दुविधा थी, श्री राम का स्त्री के प्रति चरित्र और रामायण जी की शिक्षा पर निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता। जहाँ तक बात है आम जनमानस के राज धर्म को जानने के महत्व की, मुझे लगता है कि आम लोगों के लिए राज धर्म को जानना अति आवश्यक है क्योंकि आम जनमानस के बीच में से ही कोई व्यक्ति राजा बनता है और आम जनमानस ही अपने राजा का चुनाव करते हैं।
(Reader, while discussions on this topic I came across some comments and questions which I would like to discuss here. They were - If Ramayan Ji is written for common man, then why it doesn't have the teachings for husbands, teachings like 'husband should always take care of his wife'? ‘What is the use of knowing Raj Dharma for a common person?’ My reply would be that the entire argument that husband should take care of his wife has evolved because women have been considering themselves weak and dependent on men. In contrast to this in Ramayan Ji there are examples of many women who were strong and capable and moreover not at all dependent on anyone. At various occasions they have criticized their husband based on dharm and justice. In Ramayan Ji you will not specifically find a discussion on women empowerment because women were already empowered. I couldn't remember any event where a woman was ridiculed just because of her being a woman. Ravan who crossed his limits with a woman had to die at the end. And if we were to talk specifically about the husband-wife relation then there are enumerable incidents which showcase the love and respect that Shri Ram and Maa Sita had for each other and give the teachings on dharm of a husband and wife. Only based on one incident where there was a dilemma between two dharma, character of Shri Ram towards feminine and teaching of Ramayan Ji cannot be concluded. Regarding the importance of common person knowing the Raj Dharm, I think it is very important for common people to know Raj Dharm because only a person from common people becomes the king and its common people who elect their king.)
इस प्रसंग की
तरह और भी प्रसंग हैं जिनके विषय में हमें पूर्ण ज्ञान नहीं है और हम श्री राम के कर्मों
पर संशय करते हैं जैसे बाली वध,
अहिल्या प्रसंग, राम सेतु निर्माण, रावण
वध आदि। 'अस्वीकरण' में
वर्णित स्त्रोतों से इन और इन जैसी और भी प्रसंगों के विषय में जाना जा सकता है।
(Like this
incident there are many other incidents about which we don’t have complete
knowledge about and doubt the actions like Vali's killing, Ahilya's incident,
Ram Setu construction, Ravan's killing, etc. The sources described under
'Disclaimer' can be looked into to know more about these and many more
incidents like these.)
मुझे गर्व है
कि सनातन धर्म में भगवान के कृत्यों पर भी प्रश्न उठाना दण्डनीय अपराध नहीं है, बल्कि
यह सभी को दी गई स्वतंत्रता है। लेकिन सवाल पूछने की आड़ में दोषारोपण करना सही नहीं
है। संदेह होना सामान्य है और प्रश्न पूछना महत्वपूर्ण है, लेकिन साथ ही संदेह
का समाधान करना और उत्तर खोजना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। सभी प्रश्न के उत्तर
पहले से ही दिए जा चुके हैं, बस हमें उन्हें खोजने के लिए पर्याप्त जिज्ञासु होने की
आवश्यकता है।
(I feel
proud that in Sanatan Dharm questioning even God's acts is not a punishable
offence rather it’s the freedom given to all. But putting blame for the sake of
asking questions is not a right thing to do. Having doubt is normal and asking questions
is important but at the same time resolving doubts and finding answers is
equally very important. Answers to all the questions already exist, we just
need to be curious enough to find them.)
कृपया इस विषय
पर अपने विचार अवश्य साँझा करें।
(Let me
know your thoughts on this topic.)
जय श्री राम
Jai Shree Ram
#BeTheVoice for #SaveSoil
x-x-x-x-x-x
संपादन में सहयोग करने के लिए आदरणीय बहन राशि गोयल एवं मित्र शोमिता यादव और अंशुल गुप्ता को बहुत-बहुत धन्यवाद।
Editing credits – Rashi Goel, Shomita Yadav and Anshul Gupta
Nice post Manu. You nicely presented the incidents which showed the respect Prabhu Shree Ram had for women and how much he loved Maa Seetha. I never thought that way or tried to reason it. You kind of opened a window for the readers to look at the bigger picture. Like you said, we cannot judge the Ramayana epic through today's standards.
ReplyDeleteNice work work. Keep writing.
Thank you for your kind words 🙏
DeleteOur Vedic literature in my opinion is the solution to all the problems mankind faced, is facing and will face. We just have to be "curious enough" to find the solutions to our problem. The only catch is that we look at the solution we are seeking for rather than what the solution should be. A commendable attempt towards how to look at our epics. Keep up the nice work and let others go through it.
ReplyDeleteRightly said. Thank you for your appreciation 🙏
DeleteVery nicely written blog. Well done Manu
ReplyDeleteThank you 🙏
Delete