कैसे जाने? (How to know?)
This blog is in English too.
हमें बचपन से ही बहुत कुछ सिखाया जाता है, बहुत ज्ञान दिया जाता है। कुछ जानना या सीखना जीवनपर्यंत की प्रक्रिया है। और इसीलिए जानने की प्रक्रिया समझना अति आवश्यक है। ज्ञानी पुरुषों की वाणी और अपने जीवन के अनुभवों से मैंने समझा है कि कैसे जाने और अपनी यह समझ मैं आप लोगों के साथ साँझा करना चाहता हूँ।
(We are taught a lot of
things since our childhood. Learning is a lifelong process and that's why
understanding the process of learning is very important. Through the lecture of
knowledgeable people and through my own experience, I have understood 'how to
know' and here I will share what I have learned.)
मेरे अनुसार, जानने की प्रक्रिया के चार मुख्य चरण हैं। इन चरणों का अगर पालन किया जाये तो कुछ भी सही तरीके से जानना संभव है। ये चार चरण निम्न हैं -
(According to me, there
are four main steps of learning. If these steps are correctly followed then
learning anything is possible. These four steps are as follows -)
१. जाने कि आप नहीं जानते - आज के इंटरनेट के आधुनिक काल में हर जगह हर विषय पर आधा अधूरा ज्ञान उपलब्ध है जिसके कारण हमारे मन में कुछ निष्कर्ष और पूर्वाग्रह बन जाते हैं। अधूरे ज्ञान पर बने निष्कर्ष और पूर्वाग्रह बहुत ही गलत और खतरनाक भी हो सकते हैं। कहा भी जाता है कि अपूर्ण ज्ञान होना अज्ञान होने से भी ज्यादा खतरनाक होता है। निष्कर्ष और पूर्वाग्रह के कारण कुछ भी सीखने में तीन बाधाएँ आती हैं - १. जब व्यक्ति किसी विषय पर पहले से ही कुछ निष्कर्ष बनाकर रखता है तो उसे लगेगा ही नहीं कि उसका ज्ञान अपूर्ण है अतः ज्ञानार्जन का प्रयास होगा ही नहीं, २. अगर किसी विषय को पूर्वनिर्मित निष्कर्ष और पूर्वाग्रह के साथ जानने का प्रयास किया तो संभव है कि उस विषय के मूलभूत तथ्य की उपेक्षा हो जाये और, ३. जब पूर्वाग्रह के साथ विषय को जानने का प्रयत्न करते हैं तो कई बार ऐसे प्रयत्न हमें उस दिशा में ले जाते हैं जिसमें हमारे पूर्वाग्रह और दृढ़ होते हैं अपितु के ज्ञान प्राप्ति हो। किसी भी विषय में ज्ञान इतना व्याप्त है कि एक जीवन काल में समेटना संभव नहीं है इसलिए निष्कर्ष और पूर्वाग्रह व्यर्थ है। और निष्कर्ष और पूर्वाग्रह के आधार अपूर्ण ज्ञान है इसलिए जाने कि आप नहीं जानते।
(1. Know that
you don't know - In today's advanced era of the internet anywhere
half-baked knowledge about everything can be found which results in some
conclusions and prejudices. Conclusion and prejudice based on half knowledge
can be at times very wrong and dangerous. It is also said that half-knowledge
is more dangerous than being illiterate. There are three problems faced in the
process of learning due to existing conclusions and prejudice - 1. when a
person already forms a conclusion about a subject then the person won't feel
that their knowledge is half-baked and thus there will no effort for learning,
2. if a subject is approached with preformed conclusions and prejudice then it
is possible that the underlying concepts of the subject will get ignored and,
3. when a subject is approached with prejudice then many times it is possible
that the efforts of learning will take us in the direction where our prejudice
get stronger rather than knowledge gain. In any subject, the knowledge is so
vast that it is impossible to know it all in one lifetime and thus conclusions
and prejudice are just waste. And the foundation of conclusion and prejudice is
half knowledge and thus know that you don't know.)
२. जिज्ञासा - एक बार आपने जान लिया कि आप नहीं जानते उसके बाद आवश्यक है कि आपमें उस विषय को जानने की जिज्ञासा भी हो। आपकी जिज्ञासा का स्तर जितना बड़ा होगा ज्ञान प्राप्ति की सम्भावना उतनी ही प्रबल होगी।
(2. Curiosity -
Once you have known what you don't know then it is important to be curious to
know that subject. The stronger the curiosity is higher the possibility to
learn more will be.)
३. दृढ़ निश्चय - जिज्ञासु व्यक्ति भी अगर दृढ़ निश्चयी नहीं है या आलसी है तो वह भी ज्यादा कुछ नहीं जान पाएगा। जब आपके ज्ञान प्राप्ति का निश्चय दृढ़ होगा तब आपके प्रयास भी गहन और अविरल होंगे जिससे आपके ज्ञान का स्तर बढ़ेगा।
(3. Determination -
If a curious person is not determined or is lazy even then the person won't be
able to know much. When you are determined to gain knowledge then your efforts
will be intense and persistent leading to an increased level of knowledge.)
४. चिंतन - किसी भी विषय पर ज्ञान प्राप्त करने के बाद यह अति आवश्यक है कि उसपर चिंतन किया जाए। चिंतन का प्रमुख लाभ यह है कि अर्जित ज्ञान की अनेक शृंखलाओं के बीच छिपी कड़ियाँ चिंतन से दिखाई देती हैं। किसी भी विषय की कोई भी जानकारी उस विषय की किसी न किसी अन्य जानकारी से अवश्य ही जुड़ी होती है। चिंतन के माध्यम से जब ये कड़ियाँ समझ आती हैं तब अर्जित ज्ञान की प्रमाणिकता स्थापित होती है और ज्ञान की प्रगाढ़ता भी बढ़ती है।
(4. Contemplation -
After attaining knowledge in any subject it is important to contemplate the
attained knowledge. The major benefit of contemplation is that it helps us to see
the hidden links between different streams of attained information. Any
information about any subject will surely be linked to some other information
about the same subject. When through contemplation the hidden links become
clearer then the authenticity of attained knowledge is established and the
intensity of knowledge increases.)
यहाँ यह समझना आवश्यक है कि जिज्ञासा और दृढ़ निश्चय से ज्ञान का संचय बढ़ता है और अपने पूर्वाग्रह और निष्कर्ष हटाने से और चिंतन करने से ज्ञान कि गुणवत्ता बढ़ती है। यहाँ कुछ लोग यह जरूर पूछ सकते हैं कि ज्ञान के स्त्रोत की गुणवत्ता को कैसे परखें? इसके उत्तर में मैं यही कहूँगा कि आज के समय में कोई स्त्रोत ऐसा नहीं है जो सिर्फ वास्तविक ज्ञान ही प्रस्तुत करा सके या सिर्फ मिथ्या को ज्ञान कहकर ही प्रस्तुत करे। इस काल के स्त्रोतों में कुछ अच्छा और कुछ गलत दोनों ही विद्यमान है इसलिए स्त्रोत की गुणवत्ता की चिंता न करते हुए अगर आप इन चार चरणों का पालन करेंगे तो स्वतः ही आप उपयुक्त स्त्रोत तक पहुँचकर वास्तविक और प्रगाढ़ ज्ञान को प्राप्त करेंगे। जैसा कि पौराणिक ग्रंथों में बताते है - 'सही गुरु ढूंढ़ने की कोशिश मत करो, सच्चे शिष्य बनो। उपयुक्त गुरु आपको स्वयं ढूंढ लेंगे।'
(It is important to
understand here that curiosity and determination increase the accumulation of
knowledge and removal of prejudice and conclusions, and contemplation increases
the quality of knowledge. Some people here might ask, how to judge the quality
of the source of knowledge? To answer this I will say, today there is no such
source of knowledge that either can provide only authentic knowledge or only
sells falsehood in the name of truth. Sources of this era have both some truth
and some falsehood and that's why without worrying about the authenticity of
the source if you will follow these four steps then certainly you will find the
right source and attain authentic and intense knowledge. As indicated in
ancient scriptures - 'Don't try to find the right Guru, become a true student.
Suitable guru will find you.')
इस विषय पर आपने विचार अवश्य साँझा करें।
Let me know your thoughts on this topic.
#BeTheVoice for #SaveSoil
x-x-x-x-x-x
संपादन में सहयोग करने के लिए मेरी मित्र शोमिता यादव को बहुत-बहुत धन्यवाद।
Editing credits – Shomita Yadav
Comments
Post a Comment