ग्रहण पर सनातन का विचार - अँधविश्वास या विज्ञान? (Sanatan's thought on eclipse - Superstition or Science?)
This blog is in English too.
कुछ महीनों पहले मुझसे पूछा गया कि सनातन दर्शन के अनुसार ग्रहण के समय कुछ न खाना पीना किस तरह लाभकारी है? आज के वैज्ञानिक काल में इसका क्या स्थान है? आज मैं इसी प्रश्न पर अपने विचार रखूँगा। इस विषय पर मैं सही या गलत की बात नहीं करूँगा अपितु वैज्ञानिक दृश्टिकोण से संभावनाओं का विश्लेषण करूँगा।
(A few months ago I was asked
that according to Sanatan why one should not eat or drink anything during an
eclipse? Where does it stand in today's scientific era? Today I will put
forward my thoughts on this. I will not talk about right or wrong instead I
will put forward a few possibilities based on a scientific approach.)
इस विषय पर सोचते ही पहला प्रश्न जो मन में आता है वह यह है कि क्या हमारे पूर्वजों के लिए ग्रहों को समझना संभव था भी? इस प्रश्न के उत्तर के लिए यह चलचित्र अवश्य देखें - https://www.youtube.com/watch?v=nasBMe_sMLI। इस चलचित्र में पद्मश्री सम्मानित भौतिकी के अध्यापक एच. सी. वर्मा जी ने रामायण के उदाहरण से बताया है कि किस तरह हमारे पूर्वज ग्रहों की सटीक गणना करने में सक्षम थे। आश्चर्य की बात ये है कि उस समय उनके पास कोई उपकरण या यंत्र भी नहीं थे तो वे ग्रहों के बारे में जानने में सक्षम कैसे थे?
(When we think about this topic,
the first thing that comes to mind is whether it was even possible for our
ancestors to understand the planets? Watch this video for an answer to this
question - https://www.youtube.com/watch?v=nasBMe_sMLI. In this video Padma Shri honored Physics
teacher, Sir H. C. Verma, through the example of Ramayan explains how our
ancestors were capable of calculating the planet's position accurately. The
astonishing part is that how could they even know about planets
without any equipment?)
इसका संभावित उत्तर हो सकता है कि हमारे पूर्वजों ने अपने
तन को यंत्र की तरह प्रयोग किया। यह पहली बार में थोड़ा अटपटा लग सकता है परन्तु यदि हम इसपर थोड़ा विचार करेंगे तो पाएँगे कि प्रकृति के गर्भ में कई ऐसे पशु, पक्षी हैं जो विशेष प्राकृतिक और ब्रह्मांडीय घटनाओं पर विशिष्ट प्रकार से व्यवहार करते हैं। अगर पशु और पक्षी सिर्फ अपने शरीर के माध्यम से इन घटनाओं को समझने में सक्षम हैं तो मानव शरीर तो विकास के परम चरम पर है, इसके लिए यह संभव क्यों नहीं हो सकता !
(One possibility is that they
used their body as equipment. This may sound absurd at first but if we give it
a thought we will find that various animals behave in a certain way during some
specific natural and cosmic events. If animals are capable of understanding
these events just through their bodies then being at the pinnacle of evolution
why can’t the human body be capable of that!)
अगर इस शरीर से ब्रह्मांडीय व्यवहार को समझने की सम्भावना को मानें भी तो फिर प्रश्न आता है कि क्या ग्रहों का हमारे शरीर पर कोई प्रभाव पड़ता भी है? इस सम्बन्ध में इस शोध पत्र को अवश्य पढ़ें - https://www.science.org/doi/10.1126/sciadv.abe1358। हमारे पौराणिक ग्रंथों में महिलाओं और चन्द्रमा का गहरा सम्बन्ध बताया गया है और इस शोध पत्र के माध्यम से आज का विज्ञान भी महिलाओं में मासिक धर्म का चंद्र के साथ किसी न किसी संबंध की सम्भावना प्रकट करता है। तो अब अगर चन्द्रमा का हमारे शरीर पर विशेष प्रभाव पड़ सकता है तो सूर्य, बुध, बृहस्पति, शनि आदि ग्रहों का भी तो प्रभाव संभव है। उनका प्रभाव छोटा या बढ़ा हो सकता है परन्तु उनके प्रभाव की संभावना अति प्रबल है। और अगर यह संभव है तो अवश्य ही इस शरीर को एक यंत्र की तरह प्रयोग करके इन प्रभावों के माध्यम से ग्रहों को समझने की संभावना भी प्रबल होती है जिसके विषय में हमने इससे पहले चर्चा की थी।और शायद ग्रहों के प्रभाव को ही ध्यान में रखकर हमारे पूर्वजों ने ग्रहण के समय व्रत रखना अनिवार्य किया होगा।
(If it is possible to experience
the cosmic events through this body, the question arises - is there any influence
of planets on our body? There is a research paper related to this - https://www.science.org/doi/10.1126/sciadv.abe1358. Our ancient text talks about the deep
relationship between women and Moon, and this research paper hypothesizes about
the existence of some relationship between women's menstrual cycle and the
Moon. Now if Moon can affect us then Sun, Mercury, Saturn, Jupiter, etc. can
also influence us. Their effect can be huge or minor but the
possibility of their effect is strong. And if there is any such possibility
then certainly the possibility of using the body as a tool to know about the
planets is strong as we have previously discussed. And maybe considering the
effect of planets on our physical system our ancestors made fasting compulsory
during an eclipse.)
तो अब अगर इस शरीर पर ग्रहों का असर संभव है और इस शरीर से उस असर को समझना संभव है तो यह समझना संभव कैसे है? इसी प्रश्न का उत्तर है "योग"। विश्व विख्यात आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु कहते हैं कि योग का एक लक्ष्य हमारी "अनुभूति" की क्षमता को बढ़ाना भी है जिसके माध्यम से हम अपने और ब्रह्माण्ड के संबंध का अनुभव कर सकें। और यह संभव है कि ग्रहण के समय व्रत रखना इसलिए भी अनिवार्य माना गया हो क्योंकि उस समय भोजन करने का शरीर पर कुछ ऐसा प्रभाव होता हो कि मनुष्य की "अनुभूति" की क्षमता कम हो जाती हो।
(Now if any effect of planets on
our physical system is possible and knowing this effect is also possible then
how is it possible to know this effect? The answer to this question is
"Yoga". World-renowned spiritual leader "Sadhguru" says
that one of the aims of Yoga is to enhance our perception so that we can
experience the relationship between ourselves and the cosmos. And it is
possible that fasting during an eclipse is made important also because food
eaten during this time affects the human system in such a way that human's
ability to perceive (perception) may reduce.)
निष्कर्ष -
ग्रहण के समय व्रत रखना अनिवार्य होना अवैज्ञानिक और अन्धविश्वास लग सकता है मगर अगर हम आज के वैज्ञानिक तथ्यों के आधार पर कुछ संभावनाओं पर चिंतन करेंगे तो हमें मुक्ति के मार्ग की झलक मिल सकती है। हमें यह भी नहीं भूलना चाहिए कि आज का विज्ञान पूरी तरह विकसित नहीं हुआ है अपितु हर रोज़ विकसित हो रहा है और इसीलिए अगर किसी प्रश्न का वैज्ञानिक उत्तर न हो तो उस प्रश्न को अतार्किक नहीं मान लेना चाहिए अपितु जिज्ञासापूर्वक उसका उत्तर ढूँढना चाहिए, ठोस उत्तर नहीं तो प्रबल सम्भावनाएँ अवश्य मिलेंगी।
(Conclusion - Fasting
during eclipse may sound unscientific and superstition. But if we try contemplating a few
possibilities based on today's science we may find a glimpse of the path towards the Ultimate. We also shouldn't
forget that today's science is not completely developed. Rather it is developing
everyday and that's why if the answer to any question is not found then we
shouldn't consider that question illogical. We should try finding an answer curiously. If not a concrete answer we will definitely find strong possibilities.)
इस विषय पर कृपया अपने विचार अवश्य साँझा करें।
(Let me know your thoughts on
this topic.)
#BeTheVoice
for #SaveSoil
x-x-x-x-x-x
संपादन में सहयोग करने के लिए मेरी मित्र शोमिता यादव और अंशुल गुप्ता को बहुत-बहुत धन्यवाद।
Editing credits – Shomita Yadav and Anshul Yadav
Comments
Post a Comment