ग्रहण पर सनातन का विचार - अँधविश्वास या विज्ञान? (Sanatan's thought on eclipse - Superstition or Science?)
This blog is in English too. कुछ महीनों पहले मुझसे पूछा गया कि सनातन दर्शन के अनुसार ग्रहण के समय कुछ न खाना पीना किस तरह लाभकारी है ? आज के वैज्ञानिक काल में इसका क्या स्थान है ? आज मैं इसी प्रश्न पर अपने विचार रखूँगा। इस विषय पर मैं सही या गलत की बात नहीं करूँगा अपितु वैज्ञानिक दृश्टिकोण से संभावनाओं का विश्लेषण करूँगा। (A few months ago I was asked that according to Sanatan why one should not eat or drink anything during an eclipse? Where does it stand in today's scientific era? Today I will put forward my thoughts on this. I will not talk about right or wrong instead I will put forward a few possibilities based on a scientific approach.) इस विषय पर सोचते ही पहला प्रश्न जो मन में आता है वह यह है कि क्या हमारे पूर्वजों के लिए ग्रहों को समझना संभव था भी ? इस प्रश्न के उत्तर के लिए यह चलचित्र अवश्य देखें - https://www.youtube.com/watch?v=nasBMe_sMLI । इस चलचित्र में पद्मश्री सम्म...