भारत की राष्ट्र भाषा (Bharat's National Language)

This blog is in English too.

कुछ महीनों पहले एक बहस चल रही थी - भारत की राष्ट्र भाषा क्या है, क्या होनी चाहिए? हिन्दी हमारी राष्ट्र भाषा है या नहींइनमें से कुछ प्रश्नों के उत्तर सरल हैं, उनके उत्तर यही दे देते हैं - हिंदी हमारी राष्ट्र भाषा नहीं है और भारतीय संविधान में राष्ट्र भाषा का स्थान रिक्त है। इसके बाद कुछ आवश्यक प्रश्न रह जाता है - भारत की राष्ट्र भाषा क्या होनी चाहिए? आज मैं इस पर चर्चा करूँगा और कुछ विचार जो मुझे इंटरनेट पर मिले वो भी साझा करूँगा।

(A few months ago there was a discussion happening - What is the national language of Bharat or what should it be? Is Hindi our national language or not? Out of such questions few have direct answers - Hindi is not our national language and according to Bharat's constitution there is no national language. Now, there are a few important questions like, what should be Bharat's national language? Today I will discuss it and will share an idea that I came to know on the internet.)

सबसे पहले तो यह प्रश्न आता है कि राष्ट्र भाषा जैसे विषय पर चर्चा क्यों? हमें स्वतंत्र हुए ७५ वर्ष हो चुके हैं, बिना राष्ट्र भाषा के आज तक काम चला है तो आज इस पर चर्चा क्यों? क्यों सरकार को इस विषय पर ध्यान देना चाहिए जबकि शायद इससे भी अधिक आवश्यक आपातकालीन विषय हैं?

(Firstly, the question comes that what is the need to discuss this topic? It's been 75 years of independence and we are doing quite well then why do we need to discuss the national language today? Why government needs to focus on this topic even though there are issues requiring immediate attention urgently?)

राष्ट्र भाषा का विषय बहुत ही महत्त्वपूर्ण विषय है, इसलिए नहीं ताकि राष्ट्र के दो अलग प्रदेशों के लोग आपस में सरलता से वार्ता कर सकें अपितु इसलिए कि विषय राष्ट्र की सामाजिक अखण्डता का प्रतीक है और साथ ही भाषा का साहित्य और इतिहास पर भी गहरा असर होता है। आज भारत उत्तर, उत्तर पूर्व और दक्षिण में बंटा दिखाई देता है। ये बंटाव बहुत व्यापक स्तर पर नहीं है परन्तु सूक्ष्म रूप में अवश्य है। कभी - कभी लोग जाने अनजाने भाषा के आधार पर किसी का मजाक करते हैं या बैर रखते हैं, और यह गलती मुझसे भी हुई है। अवश्य ही यह समस्या बहुत व्यापक नहीं है परन्तु अगर हम आने वाली अनेक सदियों तक अखण्ड भारत की कल्पना करना चाहते हैं तो हमें इस विषय पर चिंतन आज करना होगा क्योंकि  तो इस चर्चा का सार्थक निष्कर्ष निकालना सरल है और ही किसी सार्थक उपाय को लागू करना सरल है। यह दीर्घकालीन प्रयासों का विषय है।

(National language is very important, not because two people coming from entirely different places of the country can easily talk but because the matter of national language signifies social unity. Language also has a profound impact on literature and history. Today, Bharat seems to be divided into the North, North-East, and South. This division is not on a vast scale but it is definitely present in a subtle way. Sometimes people prank or hate people based on their mother tongue and I too have made this mistake. Certainly, this is not a huge problem but if we imagine Bharat to remain united for centuries to come then we need to discuss this topic today because neither it is easy to draw a meaningful conclusion out of it nor easy to implement any meaningful remedy. It is a matter of long-term efforts.)

तो अब अगर ये महत्त्वपूर्ण प्रश्न है तो इसका उत्तर क्या है? क्या हिंदी को राष्ट्र भाषा घोषित करना सही है? कोई कह सकता है कि हिंदी सर्वाधिक जन मानस की भाषा है इसलिए हिंदी राष्ट्र भाषा होनी चाहिए। परन्तु फिर उनका क्या जिनका हिंदी से कोई सम्बन्ध ही नहीं, और फिर इस हिसाब से तो आज तो हर विद्यालय में अंग्रेजी अवश्य पढ़ाई जाती है तो क्यों अंग्रेजी को राष्ट्र भाषा बनाया जाए? (मैं अंग्रेजी के पक्ष में जरा भी नहीं हूँ क्योंकि यह एक विदेशी भाषा है।) कोई यह भी कह सकता है कि क्योंकि हिंदी की जननी संस्कृत है, जो की एक प्रचीनतम् भाषा है, इसलिए हिंदी राष्ट्र भाषा होनी चाहिए। परन्तु फिर संस्कृत को ही क्यों राष्ट्र भाषा बनाया जाए? (संस्कृत के अध्ययन और पठन को बढ़ावा देना बहुत आवश्यक है परन्तु वर्तमान काल में संस्कृत को राष्ट्र भाषा बनाना उचित नहीं होगा क्योंकि यह वर्तमान में बोलचाल की भाषा नहीं है।) और फिर प्रचीनतम् तो कई भाषाएँ हैं जैसे तमिलतेलुगु आदि, ये भाषाएँ राष्ट्र भाषा क्यों नहीं बन सकती? अर्थात् प्राचीन होना राष्ट्र भाषा होने का मापदण्ड नहीं हो सकता। इसका कारण है कि भारत उन राष्ट्रों से अलग है जहाँ वर्तमान में एक ही सभ्यता है, फलस्वरूप एक ही भाषा प्रचलित है। भारत वह राष्ट्र है जहाँ अनेक सभ्यताओं ने जन्म लिया है और उनकी अपनी भाषा है। इसी कारण एक भाषा को दूसरे पर नहीं थोपा जा सकता। और फिर हम भाषा थोपे जाने का परिणाम भी देख चुके है। जब हिन्दी के पठन को दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में अनिवार्य किया गया तो हिन्दी के प्रति वहाँ के लोगों में घृणा उत्पन्न हो गयी। उत्तर भारत में भी विरोध होगा अगर दक्षिण भारत की भाषा का पठन अनिवार्य किया जायेगा। इतिहास में देखें तो बंगलादेश का पाकिस्तान से अलग होने के पीछे भी भाषा एक बढ़ा कारण थी।

(Now if it is an important question then what is its answer? Is it correct to declare Hindi as the national language? Someone might support it by saying Hindi is the most spoken language. Then what about those who don't speak Hindi and then English is a compulsory language in schools across Bharat then should English be our national language?  (I am not at all in favor of English as the national language.) Someone might say that because an ancient Sanskrit language is the mother of Hindi, Hindi should be the national language. But then why not Sanskrit should be the national language? (Learning Sanskrit is highly important but because at present it is not the language that is commonly used, it may not work as a national language.) Moreover, there are many other ancient languages like Tamil, Telugu, etc., so why can't they become the national language? That means being ancient cannot be the criteria for selecting a national language. The simple reason is that Bharat is not like countries where singular civilization exists and thus one language prevails. Bharat is a nation where multiple civilizations emerged and exist today. They have their own language. That's why one language can be forced on everyone. And we have already seen the effect of forcing a language. When Hindi was made compulsory to study in some regions of Southern Bharat's schools then people started hating the language. Even Nothern Bharat will oppose the compulsion of studying the Southern Bharat language. Even the formation of Bangladesh out of Pakistan is to some extent attributed to language imposition.)

तो फिर उपाय क्या  है? कैसे हम राष्ट्र भाषा का चुनाव करें कि उसमें सबकी सहमति हो? इसके उत्तर के लिए हमे राष्ट्र भाषा के उद्देश्य को समझना होगा, जो कि है सामाजिक अखण्डता। सामाजिक अखण्डता बढ़ती है जब समाज का हर व्यक्ति समाज के हर दूसरे व्यक्ति के विचारों को सहजता से जान सके। अब जब भारतीय समाज बहु भाषी है तो सामाजिक अखण्डता के लिए लोगों को भी बहु भाषी बनाना चाहिए। तो अब प्रश्न उठता है को लोगों को बहु भाषी बनाने को प्रेरित कैसे करें? मेरी पीढ़ी तो पढ़ाई लिखाई कर चुकी है, इसके लिए नयी भाषाएँ सीखना कठिन होगा। इसकी शुरुआत हमें आने वाली पीढ़ी से करनी होगी। इसका उपाए यह है की विद्यालयों में मातृ भाषा और अंग्रेजी के साथ एक अन्य भारतीय भाषा का अध्ययन अनिवार्य किया जाए। इस तीसरी भाषा के लिए पांच - छः विकल्प दिए जाएँ। इन वैकल्पिक भाषाओं का चयन विभिन्न भाषाओं में उपलब्ध साहित्य की प्रचुरता के आधार पर किया जा सकता है और समय के साथ इन वैकल्पिक भाषाओं की संख्या भी बढ़ाई जा सकती है। अगर एक भाषा को अनिवार्य किया जाएगा तो वह थोपना कहलाएगा परन्तु अगर विकल्प दिए जायेंगे तो वह सहज ही स्वीकृत होगा। संभवतः बच्चों के लिए यह चयन अभिभावक और शिक्षक मिलकर करेंगे इसलिए कोशिश की जाए कि एक परिवार में तीसरी भाषा के चयन में विविधता हो। आज के डिजिटल काल में विभिन्न भाषाओं के शिक्षकों की व्यवस्था भी सरल है। वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी बहु भाषी लोग अधिक बुद्धिमान माने गए हैं।

(Then what is the solution? How shall we choose our national language with everyone's consent? To answer this we need to know the purpose of the national language, which is social unity. Social unity strengthens when every person in society can easily interact with every other person in society. Now that Bharat's society is multi-linguistic then people also should become multi-linguistic. Now the question arises that how to inspire people to learn different languages. My generation is done with its schooling and learning and thus it will be very difficult for us to learn a new language. We can start this with the new upcoming generation. The solution is elementary level education along with mother tongue, English, and one Bharat's language (other than mother tongue) should be made compulsory. For this third language, there can be 5-6 options. Selection of these optional languages can be done based on the abundance of the literature available in different languages and with time the number of optional languages can also be increased further. If one language will be made compulsory then it will become an imposition but if options will be given then it will be easily accepted. As the selection of a third language for a kid will be done by their parents and teachers hence an effort should be made to maintain variety in third language selection within a family. In today's digital era arranging teachers for different languages also should not be difficult. Even from a scientific point of view multi-lingual people are considered more intelligent.)

इस उपाय के दो मुख्य लाभ हैं। पहला - मैं एक हिन्दी भाषी उत्तर भारतीय हूँ और मैं पूर्वी, पश्चिमी, दक्षिणी भारत के इतिहास और साहित्य से लगभग अनजान ही हूँ। मुझे लगता है ऐसी ही स्थिति लगभग हर भारतीय की है। अगर  विद्यालय में मातृ भाषा के अतिरिक्त एक और भारतीय भाषा को पढ़ाया जाएगा तो आने वाली पीढ़ी भारत के विविध साहित्य, इतिहास और संस्कृति से जुड़ पाएगी, उसे जान पाएगी, फल स्वरूप भारत को बेहतर समझ पाएगी। दूसरा - जब विविधता राज्यों के स्तर से शहरों के स्तर पर आती है, शहरों के स्तर से मोहल्ले के स्तर पर और मोहल्ले के स्तर से घरों के स्तर पर आती है तब विविधता एकता का सुदृढ़ रूप लेती है। कल्पना करिए कि आज से कुछ दशकों बाद मराठी, तमिलतेलगू, हिन्दी राजस्थानी, पंजाबी, बंगाली आदि अनेक भारतीय भाषाओं को जानने वाले, इन भाषाओं में वर्णित इतिहास और साहित्य को जानने वाले, अतः भारत को बेहतर जानने वाले युवा हर घर में होंगे। जब ऐसा होगा तब हमें राष्ट्र भाषा की कोई आवश्यकता ही नहीं रह जाएगी।

(This solution has two main benefits. Firstly, I am a Hindi-speaking North Bharatiya and I am almost unaware of the history and literature of East, West, and South Bharat. I am sure this is the case with most of the Bharatiya. If along with mother tongue and English one more Bharatiya language will be taught, the coming generations will be able to connect with each other and know diverse literature, history, and cultures of Bharat and thus will understand Bharat better. Secondly, when diversity from the state level comes to the regional level and from the regional level comes to the family level then diversity takes the form of a firm unity. Imagine after a few decades youngsters knowing Marathi, Tamil, Telugu, Hindi, Rajasthani, Punjabi, Bengali, and other Bharthiya languages, knowing diverse literature and history described in these languages and thus knowing Bharat better will be in every house. When this will happen then there will be no need for a national language.)

अब प्रश्न उठता है कि अगर ये उपाय कारगर है तब भी इस पर कब तब अमल होगा, अमल होगा भी या नहीं, ये कोई नहीं जानता। ऐसी स्थिति में इस उपाय का विद्यालयों में अमल होने का इंतजार करना तो बेकार है तो क्यों हम ही इस पर अमल करें? क्यों हम ही अपनी आने वाली पीढ़ी को मातृ भाषा के साथ एक और भारतीय भाषा सिखाएँ और उनके साथ स्वयं भी सीखें। आज के इंटरनेट के युग में यह सब संभव है।

(Now the question arises that if this solution is beneficial then how long will it take to be implemented, whether it will be implemented or not, we don't know any of this. It is a waste to wait to see it getting implemented in the schools then why not implement this solution ourselves? Why not along with our mother tongue we ourselves teach our next generation another Bharatiya language and learn with them? In today's internet era all this is possible.)

इस विषय पर अपने विचार अवश्य साझा करें।

(Do share your thoughts on this topic.)


#BeTheVoice for #SaveSoil

x-x-x-x-x-x


संपादन में सहयोग करने के लिए मेरी मित्र शोमिता यादव और अंशुल गुप्ता को बहुत-बहुत धन्यवाद।

Editing credits – Shomita Yadav and Anshul Gupta

Comments

  1. Mujhe lagta hai ki fir bhi case resolve nahi hoga. Ladai tab bhi rahegi kyuki select to ek ko hi karna hai.
    Let's take a scenario:
    Meri matra bhasha hai marwari
    School m english is mandatory as per your solution
    Suppose I select telgu as third language but school me seekhne ke baad ghar kese converse karenge is language m, or ye nahi hua to koi faydaa nahi. Kyuki jesa ki tumhe pata hi hoga ki hum english speaking countries m kis list par hai but quality to nahi hai.
    Baaki agar ek language ko select karna hai to wahi language select kar sakte jo ya to international ho ya fir majority ki language ho

    ReplyDelete
    Replies
    1. Bhai agar mai English ki baat karun to maine bhi ghar me kabhi English me baat nahi ki, school college mai bhi sirf teachers se baat karne mai english ka usif se kiya aur job ke time bhi shayd hi kabhi English me baat ki thi and fir bhi mai aaj US me hun. Agar apko koi language improve karni hai to jaruri nahi ki sirf kisi se us language me conversation karke hi improve hogi; aap us language ka cinema, us language ka literature consume karke us language ko bahut ache se improve kar sakte ho.
      Jaha tak ek language ko choose karne ki baat hai to main iss blog me reasons diye hai ki kyun international language ya language spoken by maxmimum people National language nahi ban sakti.

      Delete

Post a Comment