मिट्टी बचाओ (Save Soil)
This blog is in English too.
आज मैंने सोचा कि मैं मिट्टी बचाओ अभियान को समझने का प्रयत्न करूँ। ऐसा करने के लिए मैंने कुछ प्रश्न लिए हैं और अपनी समझ के अनुसार उनके उत्तर दिए हैं।
(Today I thought that I
should make an attempt to understand the Save Soil Movement. To do so I have
picked some questions and will try to answer them to the best of my
capability.)
प्र.: मिट्टी क्यों बचानी है?
(Q.: Why save soil?)
ऊ.: पूरे विश्व के अनेक वैज्ञानिक और यू. न. संस्थान इस बात पर एकमत हैं कि अगले ४०-५० वर्षों में जन संख्या ~९ बी (अभी ~७ बी) हो जाएगी और खाद्य उत्पाद ~४०% घट जाएगा अगर सब यूँ ही चलता रहा। कुछ ऐसे भी विवरण हैं कि एक फुटबॉल के मैदान जितनी भूमि हर ५ सेकंड में बंजर हो रही है। अगले १५-२० वर्षों में विश्व के कुछ विकसित शहरों में लोग खाद्य जैसी जीवन मूल सामग्री की कमी के कारण लड़ाई झगड़े कर सकते हैं। और भी कई विवरण है जो भूमि के मरुस्थलीकरण की गति के विषय में बतातें हैं। हम इन अनुमानों पर तर्क वितर्क कर सकते हैं मगर हम इस बात को नहीं झुठला सकते कि अगर हमने इस उभरते संकट को नज़र अंदाज किया तो हमारी आने वाली पीढ़ियाँ बद से बदतर परिस्थितियों का सामना करने को मजबूर होंगी।
(Ans.: Scientists around
the world and UN organizations unanimously agree on the fact that in the
next 40-50 years the population will increase to ~9 B (current ~7 B) and food
production will reduce by ~40% if we go on the same way. Some reports say that
land as large as a football field is turning into desert every 5 sec. In the
next 15-20 years there will be some developed cities where due to shortages of one of life's basic needs i.e. food, people might commit crimes. There are
many more reports that show the increasing rates of desertification. We may
argue about the numbers and estimates but we cannot deny the fact that if we
neglect this rising issue then our future generations will be forced to face
very tough times.)
प्र.: मिट्टी को बचाने का अर्थ क्या है?
(Q.: What does saving
soil mean?)
ऊ.: इस प्रश्न का उत्तर समझने से पहले हमें समझना होगा कि मिट्टी क्या है? मिट्टी को मिट्टी तभी कहा जा सकता है जब उसमें सूक्ष्म जीव हों जिन्हें जीवंत जैविक सामग्री भी कहा जाता है। बिना जैविक सामग्री के मिट्टी रेत बन जाएगी और भूमि बंजर। ये जैविक सामग्री ही मिट्टी को उपजाऊ बनाने में उत्तरदायी हैं। खेती, अतः जो भोजन हम और आप ग्रहण करते हैं वो संभव होता है इन जीवंत जैविक सामग्री से। अब अगर हम अपने प्रश्न पर लौटें तो कह सकते हैं कि मिट्टी को बचाने का अर्थ है मिट्टी की इस जीवंत जैविक सामग्री को बचाना।
(Ans.: Before we
understand the answer to this question we need to understand what soil is? Soil
can be called soil if it contains micro-organisms which can also be called
living organic content. Without organic content, the soil becomes sand and land
becomes desert. This organic content is responsible for making the soil
fertile. Farming and thus the food which we eat is possible due to these living
organic content. Now, if we go back to our question then we can say that saving
soil means saving the living organisms of the soil.)
प्र.: मिट्टी का पतन कैसे हो रहा है?
(Q. How is soil
degradation happening?)
ऊ.: मिट्टी के पतन के दो मुख्य कारण हैं - (१) वनोन्मूलन और (२) फसल चक्र का पालन न होना। कुछ और निम्न कारण भी हैं जैसे खेतों में जानवरों का प्रयोग न होना। जैसा कि पहले ही चर्चा की कि जीवंत जैविक सामग्री ही मिट्टी को उपजाऊ बनती है। पेड़ों की सूखी पत्तियाँ और जानवरों का मल इस जीवंत जैविक सामग्री का भोजन होता है। पेड़ों के कारण ही मिट्टी की पानी और कार्बन को धारण करने की क्षमता बढती है जो कि जैविक सामग्री का भोजन होता है। पेड़ों की छाया के कारण भी पानी और कार्बन मिट्टी से लुप्त होकर हवा में नहीं मिलता। सही फसल चक्र का पालन करने पर पूरे साल में एक ऐसी फसल लगाई जाती है जो मिट्टी का ज्यादा दोहन न करे और मिट्टी को छाया प्रदान करे जिससे मिट्टी में पानी और कार्बन की मात्रा बनी रहे। वनोन्मूलन तो मानव समाज अपने विस्तार और अर्थव्यवस्था के लिए कर रहा है और किसान फसल चक्र का उलंघन करते हैं क्योंकि कई बार फसल चक्र में आने वाली फसल ज्यादा आर्थिक लाभ की नहीं होती अतः वे भूमि को पूरे मौसम के लिए खुला छोड़ देते हैं जिससे पानी और कार्बन मिट्टी से लुप्त हो जाता है। अब अगर पेड़ न हों और फसल चक्र का पालन न हो तो जैविक सामग्री का भोजन ही न रहेगा और अगर भोजन ही न हो तो ये जैविक सामग्री जीवंत कैसे रहेगी!
(Ans.: There are two
main reasons for soil degradation - (1) Deforestation, and (2) not following
crop rotation. Other minor reasons can be no usage of animals on farmland. As
we discussed earlier living organic content makes the soil fertile. Dry leaves
of trees and animal waste are the food for these living organic content. Trees
increase the water and carbon holding capacity of soil and that is also food
for organic content. Tree shade prevents the evaporation of water and carbon
from the soil. Following crop rotation, one crop harvested in a year is such
that it utilizes fewer soil nutrients and provides shade to land thus helping
to maintain water and carbon content in the soil. Deforestation is happening
because human societies are increasing and farmers fail to follow crop rotation
because sometimes the crops are not of much economic importance and thus leave
the land open for an entire season which results in loss of water and carbon in
the soil. Now if there are no trees and no crop rotation is followed then the
food of organic content will not be there and if food is not available then how
the organic content will be living!)
प्र.: मिट्टी को कैसे बचाएं?
(Q.: How to save soil?)
ऊ.: पेड़ों को लगाना ही एक मात्र उपाय है मिट्टी को बचाने का। पर पेड़ लगाएँ कहाँ? अपने बगीचे में क्या पेड़ लगाना काफी रहेगा? ऐसा करना अच्छा है पर यह इस समस्या का समाधान नहीं है। तो क्या शहरों के विस्तार को रोकें? अगर ऐसा करेंगे तो बढ़ती आबादी कहाँ जाएगी? हम शहरी और ग्रामीण विकास को नहीं रोक सकते और हम यह विकास पर्यावरण के अनुकूल कर सकते हैं मगर फिर भी यह मिट्टी की समस्या का समाधान नहीं है। तो समाधान क्या है? समाधान है वानिकी कृषि। इसका अर्थ है पेड़ों की कृषि। जब खेतों में पेड़ होंगे तब वनोन्मूलन की समस्या खत्म होगी। अगर एक खेत में १०% भाग में भी पेड़ हैं तो जैविक सामग्री को जीवंत रहने को पर्याप्त बल मिलेगा। इसके साथ-साथ वानिकी कृषि आर्थिक रूप से भी लाभकारी है। इसकी सिर्फ एक ही परेशानी है और वो है पहले २-४ वर्षों की प्रतीक्षा क्योंकि पेड़ों को पूर्ण विकसित होने में समय लगता है। वानिकी कृषि के कुछ महत्वपूर्ण लाभ हैं - (१) पेड़ मिट्टी की पानी और कार्बन थामने की क्षमता बढाते हैं (जिससे बाढ़ का प्रभाव कम होता है, सूखे की संभावना कम होती है और सिंचाई में पानी की खपत भी कम होती है), (२) पेड़ मिट्टी को छाया प्रदान करते हैं जिससे मिट्टी में पानी और कार्बन कम नहीं होता, (३) सूखी पत्तियाँ जैविक सामग्री का भोजन बनती हैं, (४) प्रकाश संश्लेषण के कारण वातावरण का प्रदूषण कम होता है, और (५) पेड़ के उपोत्पाद आर्थिक रूप से बहुत लाभकारी होती हैं। वानिकी कृषि के साथ-साथ अगर सही फसल चक्र का पालन किया जाए तो मिट्टी को पूरे वर्ष छाया मिलने से मिट्टी के संरक्षण में और भी मदद होगी।
(Ans.: Planting trees is
the only solution for saving soil. But where should trees be planted? Will it
be sufficient to plant trees in our gardens? It is good to do so but it is not
the solution to this problem. So should the expansion of cities be stopped? If
we do so then where will the growing population go? We cannot stop the rural
and urban development and this development can be made environment friendly but
this is still not the solution to the soil issue. Then what is the solution?
The solution is Agroforestry. It means farming trees. When there will be trees
on farms then the issue of deforestation will resolve. Having 10% of farmland
under trees will provide enough support to the organic content. Agroforestry is
also economically beneficial. The only downside of it is that there is an
initial wait time of 2-4 years as trees take time to grow. Agroforestry has
some important benefits - (1) trees increase the water and carbon holding
capacity of the soil (which reduces the effect of flood, reduces drought, and
also reduces the water consumption for irrigation), (2) trees provide shade to
the land which doesn't let water and carbon to reduce in soil, (3) dry leaves
become the food for organic content, (4) photosynthesis reduces CO2 from the
atmosphere, and (5) trees by-products have high economic value. If along with
agroforestry proper crop rotation is also followed then the land will get shade
throughout the year and will help in conserving soil.)
प्र.: मिट्टी बचाओ अभियान क्या नहीं है?
(Q.: What save soil
movement is not?)
ऊ.: यह अभियान कोई विरोध नहीं है। यह अभियान किसी उद्योग, मोटर वाहन या उर्वरक पर प्रतिबन्ध के लिए नहीं है। यह अभियान समस्या ढूंढने या दूसरों को दोषी ठहरने का अभियान भी नहीं है। हमारे सामने हाल ही का एक उदाहरण है श्रीलंका का जहाँ जैविक खेती का अनिवार्य किया जाना वहाँ के आर्थिक संकट का अनेकों में से एक कारण बन गया। उर्वरक पर प्रतिबन्ध का परिणाम होगा अगले दिन आधी जनता का भूखा रह जाना। अतः यह अभियान न तो किसी भी वस्तु या उद्योग के विरुद्ध है और न ही किसी प्रतिबन्ध की मांग करता है।
(Ans.: This movement is
not a protest. This movement is not demanding a ban on industries, automotive,
or fertilizers. This movement is not about finding the issues or putting blame
on others. We have a recent example of Sri Lanka, where making organic farming
compulsory became one of the reasons for the economic crisis. Banning the
fertilizers will mean half of the population will go hungry the very next day.
Thus, this movement is not opposing any industry and is not demanding any ban
on anything.)
प्र.: मिट्टी बचाओ अभियान क्या है?
Q.: What is save soil
movement?)
ऊ.: मिट्टी बचाओ अभियान का उद्देश्य दुनिया भर की सरकारों के साथ हाथ मिलाना है जिससे ऐसा क़ानूनी ढांचा बनाया जा सके जो मिट्टी के संरक्षण में मदद करे। १९९० के दशक में दुनियाभर में ओजोन को नष्ट कर रही गैस के प्रयोग पर प्रतिबन्ध लगा और उसका कुछ ही दशकों में परिणाम यह हुआ कि ओजोन की क्षति रुकी और वह स्वस्थ बनी । कहने का अभिप्राय यह है कि अगर एक सही कानून दुनिया भर में लगे तो वह पर्यावरण के लिए बहुत ही कारगर हो सकता है। इस अभियान को सध्गुरु ने शुरू किया है जिसके अंतर्गत उन्होंने २१ मार्च को ३०,०००० कि. मि. की यात्रा मोटर-साइकिल पर शुरू की है जिसे वे २५ देशों से होते हुए १०० दिनों में पूरा करेंगे। इस यात्रा के दौरान वे कई देशों की सरकारी अधिकारियों से मिल रहे हैं, उनके साथ एम. ओ. यू. पर हस्ताक्षर कर रहे हैं ताकि उनके साथ मिल कर उनके देश की मिट्टी के अनुसार मिट्टी के संरक्षण के नियम बनाये जा सकें, इस विषय पर जागरूकता बढाने के लिए जन रैली में हिस्सा ले रहे हैं और हालही में आयोजित हुए १५ वी यू. एन. कन्वेंशन टू कॉम्बैट डेसर्टीफिकेशन में भी हिस्सा लिया जिसमें उन्होंने लगभग १९० देशों को सम्बोधित करते हुए इस समस्या के हल को रखा। इस अभियान का उद्देश्य है जागरूकता लाना और दुनियाभर की सरकारों की मदद करना जिससे कारगर क़ानूनी बदलाव लाये जा सकें और सरकार मिट्टी बचाने के लिए अपने किसानों का पीढ़ी दर पीढ़ी मार्गदर्शन और उनकी मदद कर सकें और उनको आर्थिक प्रोत्साहन भी दे सकें।
(Ans.: The aim of the Save Soil Movement is to join hands with the government across the globe so that a legal framework can be created to take steps toward saving soil. In the 1990s a global ban was imposed on HCFCs and CFCs which resulted in reducing the holes in the ozone layer over a few decades. This shows the strength of laws and if they are formed correctly they can help improve the environment. This movement is started by Sadhguru by undertaking a bike ride of 30,000 km across 25 countries to be completed in 100 days. On this journey he is meeting government officials of many countries, signing MOUs with them so that some laws for their country according to the soil of their country can be formulated, addressing public rallies to increase awareness, and recently addressed nearly 190 countries in 15th UN Convention to Combat Desertification explaining the solution for soil crisis. The aim of this movement is to bring awareness and help the governments across the globe so that important policy changes can be brought in such that government can incentivize, support, and guide the farmers to save soil for generations to come.)
प्र.: मिट्टी बचाओ अभियान में हमारा क्या किरदार है?
(Q.: What is our role in
the Save Soil movement?)
ऊ.: जैसा कि हमने जाना की पेड़ लगाना ही मिट्टी की समस्या का समाधान है लेकिन पेड़ अपने बगीचे में लगाने से कुछ नहीं होगा बल्कि ऐसे कानून की आवश्यकता है जिससे पीढ़ी दर पीढ़ी पेड़ों की खेती हो। हम लोकतांत्रिक देशों में रहते हैं और लोकतांत्रिक देशों के नियम और कानून में जन सामान्य की आवाज़ का प्रभाव रहता है। क्योंकि इन उपायों का बड़े पैमाने पर असर होने में १५-२० वर्षों का समय लगेगा और सरकार सिर्फ ४-५ वर्ष की होती हैं इसलिए सरकारें इस दिशा में कदम उठाने में हिचकिचाती हैं। हमें अपनी आवाज़ उठानी होगी ताकि सरकारें आत्मविश्वास के साथ इस दिशा में कदम उठा सकें। हम अपनी आवाज़ कहाँ उठाये? आज के युग में सोशल मीडिया एक ऐसा मंच है जहाँ पर उठी हर आवाज़ प्रभावी बन जाती है। सोशल मीडिया हैशटैग्स और पोस्ट आज के युग के नए शक्तिशाली शस्त्र हैं। मैं आप सभी से अनुरोध करता हूँ कि थोड़ा समय निकाले और मिट्टी से जुड़ी समस्या को और उसके निदान को समझे, अपने आसपास के लोगों को इस विषय में जागरूक करें और सोशल मीडिया पर इस अभियान की आवाज़ बनें।
(Ans.: As we discussed
that tree plantation is the only way to save soil but planting a tree in our
gardens will not help.
Rather there is a need for
laws such that agroforestry is followed for generations to come. We live in
democratic nations and in a democratic nation laws and policies are influenced
by people's voices. Because these solutions take time of around 15-20 years to
show large-scale effect and governments change in 4-5 years that's why
governments are hesitant to take such steps in this direction. We need to raise
our voices so that governments feel confident to take steps in this direction.
Where should we raise our voice? In today's era, social media is one such
platform where every voice becomes influential. Social media hashtags and posts
are today's era's new powerful tools. I request you all to take some time out
and understand the issue and solution related to soil, spread awareness among
people around you, and be the voice for this movement on social media.)
वैज्ञानिकों, सरकारी अफसरों, प्रभावशाली लोगों की वीडियो और वैज्ञानिक अनुसन्धान सामग्री के लिए देखें (Video
testimonials of scientists, government officials, influencers and research material can be found at) - https://www.consciousplanet.org/
स्थानीय स्वयंसेवकों से मिलकर जन जागरण के लिए अर्थ बडी बनें (Become Earth Buddy to
connect with local volunteers to help spread the
message) - https://www.consciousplanet.org/action-now
अपनी सरकार को इस विषय पर पत्र लिखें (Sign letters to your
govenment) - https://www.consciousplanet.org/letters
इस विषय पर और जानने के लिए और इस अभियान के विषय में सूचना पाने के लिए यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर आदि सोशल मीडिया मंच पर "कान्ससियस प्लेनेट" नाम से पेज और हैंडल्स हैं, उन्हें देखें।
To know more and get latest updates on Save Soil movement visit the pages with name "ConsciousPlanet" on YouTube, Facebook, Twitter, Instagram etc.
#BeTheVoice for #SaveSoil
x-x-x-x-x-x
संपादन में सहयोग करने के लिए मेरी मित्र शोमिता यादव और अंशुल गुप्ता को बहुत-बहुत धन्यवाद।
Editing credits – Shomita Yadav and Anshul Gupta
Comments
Post a Comment