वो, जो आवश्यक है (That, which is Important)

This blog is in English too.

आज मन में एक प्रश्न आया। जो व्यक्ति अपनी और अपने परिवार की सभी आवश्यकताओं को पूरा कर पा रहा/रही  है तो उसके बाद उसे क्या करना चाहिए? अधिक लोग कहेंगे की अपने सपने पूरे करने चाहिए, समृद्धि के लिए कार्य करने चाहिए आदि। हाँबिल्कुल करने चाहिए, मेरी इसमें कोई आपत्ति नहीं है। मगर हमें ये भी सोचना होगा कि अपनी और अपने परिवार की सभी आवश्यकताओं को पूरा करने के बाद हम ऐसा क्या कर सकते हैं जो आवश्यक है, स्वयं के लिए भी और समाज के लिए भी?

(Today, a question came to my mind. After fulfilling the essential needs of self and family, what should a person do next? Many people will say that the person should fulfill his/her dreams, should work to get more fame and wealth, etc. Yes, a person should do all that, I have no opposing thoughts to it. But we should also think that after fulfilling our and our family's essential needs what can we do which is essential for both ourselves and our society?)

 

इस प्रश्न का उत्तर ढूंढते हुए मुझे एक बात समझ आई - मनुष्य जब जन्म लेता है तो उसकी दो यात्राएँ शुरू होती हैं, एक सामाजिक और दूसरी आन्तरिक, एक समाज से योग की यात्रा और दूसरी स्वयं से योग की यात्रा। अपने प्रश्न का उत्तर मुझे इसी बात से मिला। ये दोनों यात्राएँ ही आवश्यक हैं और इन यात्राओं के लिए हमें करना होगा सामाजिक और आध्यात्मिक समझ का विकास।

(While finding the answer to this question I understood a few things - when a person takes birth he/she starts two journeys, one is social and the other is inner, one is the path of union with society and the other is the path of union with self. I found my answer in this thought. Both these journeys are important and for these journeys we will have to improve our social and spiritual understanding.)

 

पहले समझते हैं सामाजिक समझ के विकास को। क्या है सामाजिक समझ का विकास? मेरे विचार में सामाजिक समझ में सबसे पहले स्वपहचान की समझ है। यहाँ स्वपहचान से मेरा तात्पर्य अपनी संस्कृति, धर्म, समुदायपरम्परा और सही इतिहास से है। ये आवश्यक इसलिए है क्योंकि अगर हमें किसी धर्म समुदाय में जन्म मिला है तो हमें उसके बारे में सब पता होना चाहिए और सही इतिहास पता करने की जिज्ञासा होनी चाहिए, इसमें कोई विकल्प है ही नहीं। अपनी पहचान से सम्बन्धित विषयों को समझने के बाद हमें उन संस्कृतियों और समुदायों के बारे में जानना चाहिए जिनके साथ हम समाज में रहते हैं। ये उतना ही आवश्यक है जितना स्वपहचान आवश्यक है। इतिहास को जानना विशेष रूप से आवश्यक है क्योंकि इतिहास में ही वर्तमान की समस्याओं का कारण छिपा होता है।

(Let's first understand, what is the development of social understanding? According to me social understanding first includes knowledge of self. By 'knowledge of self' I mean knowledge of our culture, dharm, community, legacy, and our correct history. The reason why knowing these are important is that if we have taken birth in some religion or community then we should know about it and we should be inquisitive to know the correct history about it, and there is no question of choice here. After knowing about ourselves, we should know about the cultures and communities with whom we live in our society. This is as important as knowing self. Knowing history is especially important because the root cause of current social issues is all hidden in history.)

 

समाज में एक समय पर चलने वाली संस्कृति और समुदायों के बारे में जानने और इतिहास को समझने के बाद यह आवश्यक है कि हम समझें की हमारा समाज किस दिशा में जा रहा है। आज जब हम समाज के विकास की बात करते हैं तो उसे अधिकतर अर्थव्यवस्था से नाप देते हैं जो मेरे विचार में गलत है। सामाजिक विकास के आर्थिक शक्ति के साथ साथ कई मापदंड हो सकते है जैसे सामाजिक सामंजस्य, शांति, आत्मनिर्भरता, राजनीति इत्यादि। अतः इन सभी मापदंडों के आधार पर समाज के विकास के लिए सही लक्ष्य का निर्धारण करना चाहिए और इसके लिए सभी समुदायों और उनकी संस्कृति की समझ लाभकारी हो सकती है। अतः समाज की उन्नति ही निर्भर करती है सही लक्ष्य के चयन पे, सही लक्ष्य का चयन संभव है सामाजिक इतिहास की सही समझ के होने से और ये समझ हर सामाजिक व्यक्ति के लिए आवश्यक है क्योंकि समाज की उन्नति अंततोगत्वा हर उस व्यक्ति पर निर्भर करती है जो समाज का हिस्सा है।

(After understanding the different cultures and communities existing in our societies and understanding the history we must understand the direction in which the society is heading. Today, when we talk about the development of society we generally measure it with an economy which in my opinion is not correct. Along with an economy, there can be many other measurables like social adjustment, peace, self-dependence, politics, etc. Thus, based on all measurables we should set the correct aim for social development, and for this, understanding all cultures and communities can be beneficial. Thus social development depends on setting correct aims, setting correct aims is possible by correct knowledge of social history and this understanding is essential for all social beings because in the end, social development is dependent on the acts of all those who are a part of society.)

 

अब हम आते हैं आध्यात्मिक समझ के विकास पर और समझते हैं कि ये क्या है और क्यों आवश्यक है। सर्वप्रथम तो मैं ये कहूँगा की आज की पीढ़ी इससे दूर होती जा रही है और इसका कारण इसकी व्यवहारिकता को समझ पाना है। लोगों को लगता है कि ध्यात्म को समझना बूढ़ों का काम है और इसकी समाज में ज्यादा व्यहारिकता नहीं है। मैं आशा करता हूँ कि इस लेख के अंत तक मैं इसकी व्यवहारिकता समझा पाऊँगा। शुरुवात करते है 'आध्यात्मिकता क्या है?' ये समझने से।

(Now let's talk about the development of spiritual understanding and why it's important. First of all, I will say that today's generation is going away from it and the reason is the inability to understand its relevance. People think that understanding spirituality is the job of the elderly and it doesn't have much relevance in society. I hope that by the end of this blog I will be able to establish its relevance. Let's start with understanding 'what spirituality is?')

 

आध्यात्मिकता का अर्थ रिलिजन से कदापि नहीं है। आज जब हम धर्म की बात करते हैं तो हमें अंग्रेजी का शब्द 'रिलिजन' याद आता है और यहीं से आध्यात्मिकता और रिलिजन में अंतर जाता है। क्योंकि सामाजिक विचारधारा में रिलिजन शब्द अधिक प्रचलित है और धर्म और रिलिजन में मूलतः अंतर है इसलिए मैं रिलिजन शब्द का ही प्रयोग करूँगा। तो ध्यात्म और रिलिजन में अंतर क्या है? रिलिजन हमेशा ईश्वर, नरक, स्वर्ग आदि की बात करता है और ध्यात्म हमारे आपके जीवन के सत्य की बात करता है। रिलिजन मनुष्य और ईश्वर के सम्बन्ध को बताता है, ध्यात्म मनुष्य और प्रकृति के सम्बन्ध को बताता है। रिलिजन की कुछ बातें अतार्किक हो सकती हैं मगर ध्यात्म तार्किकता से पूर्ण है। जहाँ रिलिजन की बातें शायद हर कोई अनुभव कर सके वहीँ आध्यात्मिकता पूर्णतः अनुभव के योग्य है। रिलिजन में भावनात्मकता कट्टर मान्यताओं पर आधारित होती है, आध्यात्म में भावनात्मकता चेतना के उत्थान पर आधारित होती है। रिलिजन कई होते हैं, ध्यात्म बस एक ही है।

(Spirituality does not mean religion. Today, when we talk about dharm then the English word 'religion' comes to our minds, and that's where the difference between spirituality and religion arises. Because in social thinking 'religion' word is more in use and there is a difference between 'dharm' and 'religion' thus I will use the word 'religion'. So, what is the difference between spirituality and religion? Religion talks about God, heaven, hell, etc, and spirituality talks about the truth of life. Religion talks about the relationship between humans and God whereas spirituality talks relation between humans and nature. Some elements of religion can be illogical while spirituality is full of rationality. Some religious ideas cannot be experienced whereas every bit of spirituality is experiential. Religious emotions are based on hardcore beliefs but spiritual emotions are based on the evolution of consciousness. Religions are many but spirituality is just one.)

 

संक्षेप में आध्यात्म की अनेक बातों में से दो बातें साँझा करता हूँ - (१) मृत्यु निश्चित है, (२) मैं यह शरीर नहीं। इन बातों पे अनेक चर्चाएँ हो सकती हैं और होनी भी चाहिए परन्तु मेरा उद्देश्य यहाँ सिर्फ ध्यात्म का संक्षेप दृष्टिकोण रखने का है।

(Briefly, I will put forward spirituality's two ideas among many - (1) Death is inevitable, (2) I am not this body. Many discussions can happen on this and that should happen also but my aim here is to put forward a brief outlook of spirituality.)

 

अब विचार करते हैं कि ध्यात्म क्यों आवश्यक है। जैसा की मैंने कहा ध्यात्म से हमारी चेतना का विकास होता है जिससे हमारा विवेक विकसित होता है और व्यक्ति निजता से ऊपर उठके सोचने की क्षमता का विकास कर पाता है। जब हमने सामाजिक समझ की बात की तो हमने समझा था कि समाज के विकास में हर व्यक्ति का योगदान महत्वपूर्ण है क्योंकि हर व्यक्ति के कर्म समाज को एक दिशा में एक गति प्रदान करते हैं। ध्यात्म हमें हमारे इस कार्य में अति सहायता प्रदान कर सकता है। एक विवेकी और जाग्रत चेतना वाला व्यक्ति ही, जो स्वयं से अधिक समाज को महत्वपूर्ण समझे, अपने सामाजिक कर्तव्यों को समझ सकता है और अपने कर्मों का सही चयन कर सकता है जिससे समाज का विकास उस दिशा में गतिशील हो जिस दिशा में मनुष्य और प्रकृति का सर्वाधिक हित है।

(Now let's think about why spirituality is important. As I mentioned earlier, through spirituality consciousness evolves, which evolves our rationality and a person can develop the ability to think beyond self. When we talked about social understanding then we understood that everybody plays a role in social development because everybody's doings give direction and speed to social growth. Spirituality can give us support in this act. A rational and conscious person, who holds society higher than self, can better understand his/her social responsibilities and can correctly choose the actions such that society can dynamically evolve in the direction where lies the most interest of humans and nature.)

 

इस पर कृपया अपने विचार अवश्य साँझा करें।

(Please share your thoughts on this.)


#BeTheVoice for #SaveSoil

x-x-x-x-x-x


संपादन में सहयोग करने के लिए मेरी मित्र शोमिता यादव और अंशुल गुप्ता को बहुत-बहुत धन्यवाद।

Editing credits – Shomita Yadav and Anshul Gupta

Comments

Post a Comment