कुछ प्रश्न (Few Questions)

This blog is in English too.

कुछ समय पहले मेरे कुछ मित्रों ने आध्यात्म से सम्बंधित कुछ प्रश्न किये थे और मैंने उनका उत्तर दिया था। आज मैं यहाँ उसी वार्ता को प्रस्तुत कर रहा हूँ। यहाँ प्रस्तुत किये गए उत्तर मेरी निझी समझ कर आधारित हैं और हर प्रश्न का सटीक सीधा उत्तर मेरे पास नहीं हैं, बाकि हर प्रश्न के कई उत्तर और कई पहलु हो सकते हैं जिनका समझ आना निर्भर करेगा की आप कितना जानने का प्रयत्न करते हैं।

(Some time ago some friends of mine asked some questions regarding spirituality and I answered them, I am presenting here that very same conversation. The answers presented here are based on my understanding and even I didn’t have straightforward answers to all questions, every question can have many answers and many aspects, and it depends on your eagerness that to what extent you understand these aspects.)

 

एक विचार: धर्म और विज्ञान/तर्क कभी साथ नहीं चलते।

(A thought: Religion and science/logic don’t go hand in hand.)

विपरीत विचार: मैं मानता हूँ की अंधविश्वास बहुत है इसीलिए प्रश्न करना आवश्यक है परन्तु पूरे धर्म को ही अंधविश्वास या अवैज्ञानिक या तर्कहीन कह देना सही नहीं है।

(Counter: I accept that there are many superstitions involved in religion and that’s why asking questions is very important but considering the whole religion as superstitious/fiction/illogic is not correct.)

 

प्र.: पूजा करने का क्या अर्थ है? क्या ये एक विश्वास का विषय है या दिया जलाने जैसे कृत्यों का विषय है या ये दोनों है?

(Q.: What is worshipping? Is it a belief or act of lighting diya etc or both?)

उ.: जहाँ तक मुझे समझ आता है सनातन धर्म के तीन मुख्य भाग हैं - ज्ञान योग, कर्म योग और भक्ति योग (पूजा करना)। और सनातन धर्म का मुख्य लक्ष्य आत्म अनुभूति है और आत्म अनुभूति ही मोक्ष है और धर्म के मुख्य भाग आत्म अनुभूति के लिए ही हैं। अब हर कोई इतना ज्ञानी नहीं हो सकता की वो ज्ञान योग या कर्म योग को समझ सके इसलिए भक्ति योग की स्थापना की गयी क्योंकि मोक्ष या मुक्ति पर हर किसी का समान अधिकार है। अगर तुम ध्यान से समझने की कोशिश करोगे तो समझोगे की तीनों योगों में ज्यादा अंतर नहीं है, उदाहरणार्थ - ज्ञान योग के अनुसार - ध्यान से मन को एकाग्र करो, भक्ति योग के अनुसार - एक साकार ईश्वर की पूजा करो और उसमे पूर्णतयः मन लगाओ; ज्ञान योग के अनुसार - अहम् ब्रह्मास्मि, भक्ति योग के अनुसार - मुझमें ईश्वर का वास है। तो जि विश्वास की तुम बात कर रहे हो उन्हें ठीक से समझने की कोशिश करोगे तो ज्ञान योग के सिद्धांत जैसे ही प्रतीत होंगे। तो पूजा करना (यानि भक्ति योग) साधना के कई मार्गो में से एक मार्ग है (ये उनके लिया है जो बहुत भावनात्मक व्यक्ति है), अपने पूर्ण आस्तित्व को जानने के लिए। अब आते हैं दिया जलाने जैसे कृत्यों पे, ये सभी खुशहाल जीवन जीने के तरीके हैं। हिन्दू धर्म के लिए कहा जाता है की यह धर्म जीवन जीने का तरीका सीखने वाला धर्म है, इसका करण ये है - मानव शरीर पांच महा तत्वों से बना है और वो सभी प्रकृति के ही तत्त्व हैं इसीलिए रोग मुक्त और खुशहाल जीवन के लिए ये जरुरी हैं की हमारे भीतर और आस पास ये पांच तत्त्व शुद्ध रहें और इसीलिए जितनी भी धार्मिक विधि हैं उनका यही उद्देश्य है की पांच तत्त्व शुद्ध रहें, और हमारा प्रकृति के साथ संतुलन बना रहे क्योंकि तन और मन के स्वस्थ होने पर साधना के मार्ग आसान हो जाते हैं

(Ans.: As far as I understand there are three main parts of sanatan dharm – gyan yoga, karma yoga and bhakti yoga (worshipping). And the main goal of sanatan dharma is self-realization and self-realization is referred to as freedom and the three main parts of dharma are to attain this freedom. Now everyone cannot be as intellectual to understand gyan yoga or karma yoga and that’s why bhakti yoga was established because everybody has the right to freedom. If you observe closely you will find that there is not much difference between gyan and bhakti yoga, ex – gyan yoga says: focus your mind through meditation, bhakti yoga says : worship any form of God and focus your mind into it through complete involvement; gyan yoga says: I am God, bhakti yoga says: God is within me. So the believes that you are talking about if you observe closely you will find that they are very much in sink with gyan yoga. Hence, worship (bhakti yoga) is one of the ways among many ways (for those who are emotionally heightened) towards self-realization. Now, let's come to the acts associated with bhakti yoga, these all are the ways to make life joyful. Hindu religion is considered as the religion which teaches the way of living, and the reason for that is – this human body is made of five elements and these elements are of nature itself, that’s why to remain healthy and joyful it is important to keep these elements, around and within, pure and keep the balance with nature because having physical and mental health makes spiritual endeavor easy.)

 

प्र.: महिलाएँ अंतिम संस्कार में हिस्सा क्यों नहीं ले सकतीं?

(Q.: Why can’t women perform last rites?)

उ.: मेरे पास इसका सीधा उत्तर नहीं हैं मगर ये समझने के लिए मानव शरीर को समझना होगा, सिर्फ मांसपेशियों के स्तर पे नहीं बल्कि ऊर्जा के स्तर पे। अब तुम ऊर्जा चक्रों को कितना वास्तविक समझते हो ये तुम्हारे ऊपर है परन्तु अगर वास्तविक समझते हो तो एक पुस्तक पढ़ने की सलाह दूंगा – “Death” by Sadguru। इस पुस्तक का सब समझ में आये या सब सही लगे ये जरुरी नहीं है, मगर तुम्हे इस प्रश्न का उत्तर मिलेगा। महिलाओं के मासिक धर्म के सम्बन्ध में भी कई बार इसी प्रकार का प्रश्न किये जाते हैं, ऐसे प्रश्नों के सामान्यीकृत उत्तर के लिए ये वीडियो देखें- https://www.youtube.com/watch?v=OJdQyWeaYWU&list=WL&index=39&t=148s

(Ans.: I don’t have a straightforward answer to this but to understand this it is important to understand the composition of human body, not only at the level of flesh but at the level of energy. Now, how realistic you think the energy system is, is up to you but if you consider them realistic then I will recommend a book – “Death” by Sadguru. It is not necessary that you will understand every bit of it or everything in it will make sense to you, but you will find answer to this question. Many times, similar kinds of questions are asked related to menstrual cycle of women, to get a generic answer to all such questions watch this video - https://www.youtube.com/watch?v=OJdQyWeaYWU&list=WL&index=39&t=148s)

 

प्र.: अगर इन्द्र नैतिक रूक से भ्रष्ट था तो उसे ईश्वर क्यों मानते हैं?

(Q.: if Indra is morally corrupt, then why treat him like God?)

उ.: इन्द्र एक आधिकारिक पद है जिसपे नए नए लोग आते रहते हैं। हम तुम में से ही यदि कोई बहुत ज्यादा ही पुण्य करता है तो उसे इन्द्र की पदवी मिल सकती है लेकिन बहुत पुण्य करने के बाद भी मन में कुछ बुराइयाँ भी हो सकती हैं। जिसे इन्द्र की पदवी मिलती है उसे इन्द्र देव कहा जाता है नाकि भगवान। कृष्ण कथा सुनोगे तो उसमे बताया गया है की कृष्ण अपने गांव वालों को इन्द्र की पूजा करने से मना करते हैं और पर्वत और गाय की पूजा करने को कहते हैं क्योंकि इनके कारण ही उनका जीवन सुगम है (वे लोग गाय के दूध का व्यापर करते थे और पर्वत पर गायों को चराते थे)। पुराणों में कई जगह यहाँ तक कहा गया है की देवता से भी ज्यादा मनुष्य के पास आत्म अनुभूति के अवसर हैं अतः मनुष्य होना देवता होने से भी ज्यादा लाभकारी है। हाँ किसान इन्द्र की पूजा करते हैं की बारिश हो लेकिन इन्द्र को भगवान कहीं नहीं कहा गया है।

(Ans.: Indra is an official post that is taken by different people from time to time. Anyone among us who performs extraordinarily good deeds can take the post of Indra but even after doing a lot of good deeds, there can be evil in heart. Whoever takes up the post of Indra is called the Indra Dev and not God. In the stories of Krishna, it is told that once Krishna stopped his village people to worship Indra and instead worship the mountain and cows because these bring prosperity in their lives (those people used to earn by selling the cow’s milk, and; mountains were the places where cows used to graze). In many scriptures, it is said that human has more possibilities to become self-realized than a dev and that’s why being a human is more beneficial than being a dev. Yes, farmers worship Indra because he is associated with rain, but Indra is nowhere referred to as God.)

 

प्र.: कर्वा चौथा जैसे व्रत करना कैसे किसी के पति की आयु बढ़ा सकता है?

(Q.: How is fasting supposed to be related to someone's husband or kids’ long life?)

उ.: कर्वा चौथ के व्रत के सम्बन्ध में सीधा उत्तर तो नहीं है मेरे पास परन्तु सामान्यतयः कोई भी व्रत मानव स्वास्थ के लिए अत्यधिक आवश्यक है और इस बात पर आधुनिक विज्ञान भी अपनी मोहर लगा चुका है। कोई भी व्रत हमेशा एक विशेष दिवस (हिन्दू पंचांग पर आधारित) पर ही किया जाता है और हर दिवस पर ग्रहों का विशेष समीकरण होता है। जैसे चंद्र समुद्र में ज्वार ला सकता है वैसे ही चंद्र और बाकि के ग्रह मानव शरीर और बुद्धि पर कई तरह के छोटे बड़े प्रभाव डाल सकते हैं। और इन्ही विशेष  प्रभावों को ध्यान में रखके विशेष दिनों पे व्रत करना अच्छा या जरुरी होता है।

(Ans.: I don’t have a direct answer for karva chauth fasting but in general any fasting is very important for human health and modern science is in sync with it. Any fasting day is always a specific day (according to Hindu calendar) and on these specific days there is always a specific planetary position. Like moon brings tides in ocean, in the similar ways moon and other planets can have big or small effects on human body and mind. And keeping these effects in mind fasting on certain days is good or essential.) 

 

प्र.: हिन्दू धर्म में इतने सारे भगवान क्यों हैं? अगर वो ब्रह्मा, विष्णु और शिव के ही अवतार हैं तो सिर्फ इन्ही तीनों की ही पूजा क्यों न करलें?

(Q.: Why are there so many Gods in Hindu religion? If they are one or the other avatars of Brahma, Vishnu, and Shiv then why don’t we just worship these three?)

उ.: प्रेम का जो रूप आज हम जानते है भक्ति उसी का अधिक परिष्कृत और अंशांकित रूप है। सनातन धर्म में ३३ करोड़ देवी देवता उस समय से हैं जब भारत की जनसंख्या भी इतनी नहीं थी। इसका सीधा कारण है सनातन धर्म में व्यक्त और अनुभव करने की स्वतंत्रता होना और इसी कारण से हम केवल मानव रूप में ही ईश्वर को नहीं पूजते अपितु हम पेड़ों, जानवरों, नदियों, पहाड़ों आदि को भी पूजते हैं। जो भी जीवन के अस्तित्व के लिए अनिवार्य है हमें वो सब पूजने की स्वतंत्रता है। दिव्यता से जुड़ने के लिए ईश्वर को किसी भी रूप में अनुभव या व्यक्त करने को हम स्वतंत्र हैं। इस प्रश्न का दूसरा पहलु है प्राचीन मंदिर। ये मंदिर आज भी प्रभावी हैं इसलिए नहीं की उनमें एक विशिष्ट ईश्वर की मूर्ती है अपितु इसलिए की उस मूर्ती और स्थान को एक विशिष्ट ऊर्जा से प्राण प्रतिष्ठित किया गया था। (प्राचीन काल में जीवन ऊर्जाओं का प्रचुर ज्ञान था जो अब लुप्त हो रहा है।) उदाहरणार्थ - दक्षिण भारत में पांच प्रसिद्ध शिव लिंग मंदिर हैं जो इस प्रकार प्राण प्रतिष्ठित किये गए हैं की वे पांच पंच महाभूत (धरती, जल, अग्नि, आकाश और हवा) की ऊर्जा के केंद्र बन गए हैं। अब ये तुम पर है की तुम इन्हें शिव के अवतार कहो या ऊर्जा के केंद्र कहो, जो भी मानो ये प्रतिष्ठित किये गए है तुम्हारे कल्याण के लिए। अब प्रश्न उठता है की विशिष्ट ऊर्जा केंद्र को एक विशिष्ट रूप देने की क्या आवश्यकता है? तो इसका उत्तर ये है की जब एक रूप के प्रति भक्ति के कारण मन भावुक होता है तो व्यक्ति की ग्रहणशीलता बढ़ जाती है और ऊर्जा का अधिक गहरा सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इस प्रश्न के उत्तर में मैं ये दो कारण समझ पा रहा हूँ। मूल लक्ष्य है दिव्यता के प्रति ग्रहणशील बनना, और भक्ति (किसी भी अवतार के प्रति) ग्रहणशील बनाने का एक उत्तम मार्ग है

(Ans.: Bhakti is a more refined and tuned form of love that we know today. Sanatan Dharma has 33 crores Gods and Goddesses since the time when the population of whole Bharat was way less than 33 crores. Simple reason being sanatan dharma has freedom of expression and experience inbuilt in it and thus we do not just have human images of Gods and Goddesses, but we also worship trees, animals, rivers, mountains etc. We have freedom to worship whatever we feel is important for life to exist. We are free to express and experience God whichever way we can connect to the divine. Another aspect is the ancient temples. These temples still have a strong effect not because they have a specific deity but because they were consecrated with a specific energy. (Ancient cultures had strong understanding of life energies that have vanished in recent pasts.) For example, in South India there are 5 famous shiv lingas temples that are consecrated in such a way that they became associated with energies of 5 elements (earth, water, fire, space, and air). Now either you can say that these are 5 forms of Shiv or you can say these are 5 very powerful energy centers, it’s up to you, whichever way you believe it's consecrated for your wellbeing. Now the question comes – why it’s important to have a form associated with a particular energy structure? Answer is that when you are more emotionally involved due to bhakti towards a form or avatar you become more receptive and thus the energies can positively affect you at deeper levels. These are the two reasons that I can think of to answer this question. The main aim is to become more receptive towards divinity, and devotion (towards any form) is an effective way to become receptive.)

 

अगर आपके मन में भी ऐसा कोई प्रश्न हो तो उसे समाज के सामने रखिये और उन पर चर्चा कीजिये। इससे न केवल आपकी समझ बढ़ेगी बल्कि समाज की भी समझ बढ़ेगी, अंधविश्वास खत्म होगा और धर्म अधिक उज्जवल और लाभकारी बनेगा। यही आपकी जिज्ञासा की सार्थकता होगी।

(If you also have such questions then put that in front of the society and discuss them. This will not only improve your understanding, but it will also improve the understanding of society, remove superstition and make religion more sparkling and beneficial. This will be the significance of your curiosity.)

 

x-x-x-x-x-x

 

संपादन में सहयोग करने के लिए मेरी मित्र अंशुल गुप्ता को बहुत-बहुत धन्यवाद।

Editing credits – Anshul Gupta

Comments