Posts

Showing posts from May, 2025

सीता अग्नि परीक्षा (Sita's Fire Test)

This blog is in English too.   अस्वीकरण : यह लेख लिखने से पहले मैंने "रामायण अनरिवील्ड " पुस्तक को पढ़ा, अमी गणात्रा जी के पॉडकास्ट देखे और २१ नोट्स के यूट्यूब चलचित्र देखे। यह लेख लिखने से पहले मैंने ऋषि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण को भी पढ़ा। ( Disclaimer : I am writing this blog after reading the book "Ramayan Unrevealed", watching podcast of Ami Ganatra and watching YouTube channel 21Notes. After watching and reading these I also read Ramayan written by Rishi Valmiki before writing this blog.)   इस विषय पर चर्चा करने से पहले हमें रामायण के विषय में कुछ बातें समझनी होंगी। जब हम श्री राम के जीवन की किसी विशेष घटना पर चर्चा करें तो उस चर्चा का आधार क्या होना चाहिए? यह प्रश्न इसलिए आवश्यक है क्योंकि हम श्री राम को अनेक ग्रंथों से जानते हैं जिनमें ऋषि वाल्मीकि कृत रामायण और गोस्वामी तुलसीदास जी कृत रामचरितमानस प्रमुख हैं। परंतु श्री राम के जीवन की विशिष्ट घटनाओं को समझने के लिए वाल्मीकि कृत रामायण को ही आधार मानना चाहिए क्योंकि यह श्री राम के जीवन का...