दो पंक्तियाँ - २ (Two Lines -2)
Don't judge it and say it's beautiful. Don't judge it and say it's ugly. It's just a fantastic creation, whatever its purpose may be. --------------------xxx------------------------- उम्र किसी कागज़ की तो हो सकती है , मगर उस पर लिखे शब्दों की कोई उम्र नहीं होती। --------------------xxx------------------------- मुझे ग़म नहीं कि वो मुझ पर हँसते हैं , मुझे तो गम है कि वो बस हँसना ही जानते हैं। --------------------xxx------------------------- अरे ज़हर पीने वालों ने कहाँ मौत देखी है , ये तो पानी पीने वाले ही बस डराया करते हैं। --------------------xxx------------------------- यूँ ही दिल छूकर गुज़र जाऊँगा मैं , मुझे थामने की गलती मत करना। आज कुछ हूँ कल कुछ और बन जाऊँगा मैं , मुझसे रूठने की गलती मत करना। ये दूरियाँ नज़दीकियाँ तो हर रोज़ बदलती हैं , मुझे भुलाने की गलती मत करना। मैं तो बस प्रेम और खुशियाँ बाँटने की कोशिश करता हूँ , मगर मुझसे कोई ख्वा हि श करने की गलती मत करना। -...