नमन
मैं उन्हें जानता नहीं मगर वो देश की ढाल हैं मैं उनसे परिचित नहीं वर्दी ही उनकी पहचान है सर झुक जाते हैं उनकी शहादत पे जो फौजी कहलाते हैं नमन में हाथ जुड़ते हैं उनके लिए जो देश पे न्योछावर होने निकलते हैं महान हैं वो जो मृत्यु का भय भुलाके जीते हैं हमें जाने बिना ही वो हमें कर्ज़दार कर जाते हैं ऐ मेरे देश वासियों भूलना चाहें किसी को भी इस दुनिया में मगर याद रखना सम्मान से इन्हें जो देश के लिए जीते हैं और अमर हो जाते हैं सी दी एस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और ११ अन्य पराक्रमी योद्धाओं को सादर नमन जिन्होंने देश की सेवा करते हुए अपनी जान गवां दी। (A heartful salute to CDS General Bipin Rawat, his wife, and 11 other brave-heart soldiers who lost their lives serving the nation.) x-x-x-x-x-x संपादन में सहयोग करने के लिए मेरी मित्र अंशुल गुप्ता को बहुत-बहुत धन्यवाद। Editing credits – Anshul Gupta