एक जमाने के प्रेमी का पुराना विचार
अरे जीवन में तो ऐसे ही खुशियाँ और गम आने हैं, हर बार क्या तुम इतना बदल जाओगी, मेरा प्यार क्या झेलने को काफी नहीं जो किसी और बात को दिल से लगाओगी, अरे यूँ घबराया मत करो तुम, मुस्कुराया करो, जिन्दगी यूँ ही बीत जाएगी, बस आँखे बन्द करो तो पास मुझे पाओगी । खुशी है मुझे तुम्हारे जीवन का हिस्सा बनके, तुम्हारे जैसा कोई कहाँ है इस दुनिया भर में, जानता हूँ अभी हमें अपने आसमानों में उड़ना है, मगर दूरियों की परवाह छोड़ हमें मुलाकातों को सजाना है, दुनिया की न सोच अपनी दुनिया को संवारना है, कल की चिंता छोड़ मुझे आज गप्प मारना है, ये पल तो आते जाते यूँ ही बीत जायेंगे, मेरे हाथ में तुम्हारा हाथ हो तो हर पल मुस्कुराते हुए निकल जायेंगे, जिन्दगी छोटी सी है, यूँ ही बीत जायेंगी, बस आँखे बन्द करो तो पास मुझे पाओगी ।